फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Char Murti underpass will see reduced space for dividers and footpaths.

Noida News: चार मूर्ति अंडरपास में कम होगी डिवाइडर और फुटपाथ की जगह

Sat, 11 Oct 2025 10:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
The Char Murti underpass will see reduced space for dividers and footpaths.
- सीईओ के निर्देश पर परियोजना विभाग तलाश रहा संभावना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। 60 मीटर रोड से सीधे गाजियाबाद की तरफ जाने के लिए बन रहे चार मूर्ति चौक अंडरपास पर वाहनों के लिए अतिरिक्त जगह बनाने की संभावना ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तलाश रहा है। सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि डिवाइडर और फुटपाथ की जगह को कम कर वाहनों के लिए सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का आकलन करें।
ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि चार मूर्ति चौक पर वाहनों की आवाजाही पिछले सालों में तेजी से बढ़ी है। ग्रेनो वेस्ट में बढ़ रही रिहायशी के अलावा व्यावसायिक गतिविधियों की वजह से यहां वाहनों की संख्या बढ़ेगी। इसको देखते हुए सीईओ ने यह निर्देश दिया है कि फुटपाथ और डिवाइडर की जरूरत के अनुसार आकलन किया जाए। अंडरपास का ढांचा तैयार करने के लिए सिविल वर्क पूरा हो चुका है। ऐसे में अब छह से आठ लेन में इस अंडरपास को बदला नहीं जा सकता है। केवल फुटपाथ और डिवाइडर की चौड़ाई कम करके अतिरिक्त लेन ही निकाली जा सकती है। यह भी संभावना है कि इस अतिरिक्त लेन को दो पहिया वाहनों के लिए उपयोग किया जाए।
विज्ञापन

एसीईओ लक्ष्मी वीएस का कहना है कि अभी परियोजना विभाग की टीम सर्वे कर तकनीकी रूप से इस प्रस्ताव का परीक्षण कर रही है। अंडपास के ढांचे का निर्माण हो चुका है। ऐसे में जो भी संभावना बनेगी। उसके हिसाब से फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मीटर अंडरपास की चौड़ाई
92 करोड़ रुपये खर्च कर बन रहे चार मूर्ति अंडरपास के अंदर की चौड़ाई करीब 30 मीटर है। यह छह लेन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें अंदर पैदल आने-जाने वालों के लिए भी फुटपाथ का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा सेंट्रल वर्ज के रूप में डिवाइडर और पानी निकासी के लिए सुविधाएं बनाई जानी हैं। यह अंडरपास करीब 720 मीटर लंबा होगा। अगले साल मार्च के अंत तक इसे शुरू करने की योजना ग्रेनो प्राधिकरण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed