फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Chairperson of the Women's Commission redressed 16 complaints

महिला आयोग की अध्यक्ष ने 16 शिकायतों का किया निवारण

Mon, 21 Mar 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The Chairperson of the Women's Commission redressed 16 complaints
नूंह। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने सोमवार को नूंह सर्किट हाउस में महिलाओं से संबंधित 16 शिकायतों का निवारण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू की गई योजनाएं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित हो रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू की गईं ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, वन स्टॉप सेंटर, वूमेन हेल्पलाइन, महिला थाने जैसी योजनाएं वरदान साबित हुई हैं। धरातल स्तर पर इन योजनाओं का और अधिक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा से महिलाएं लाभान्वित हों। उन्होंने कहा कि देश में 50 फीसदी आबादी महिलाओं की है। पूरी तरह सशक्त होने पर ही महिलाएं राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभा पाएंगी। महिलाओं से संबंधित साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए और कार्य किए जाने चाहिए। मेवात क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयोग यह सुनिश्चित करता है किसी बेगुनाह को सजा न मिले और दोषी बख्शा नहीं जाए। इस अवसर पर उन्होंने साकरस गांव की सामाजिक कार्यकर्ता शहनाज को महिलाओं को जागरूक करने पर सम्मानित भी किया। साथ ही जल्द उनकी सभी छह बहनों को भी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा सम्मानित करेंगी। उन्होंने शहनाज को महिला आयोग की एक टी-शर्ट भेंट की और कहा कि इसे हमेशा घर से बाहर निकलते समय पहना कर,ें ताकि समाज में एक संदेश जा सके। रेनू भाटिया ने एक अन्य पीड़ित को नारी निकेतन में हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया और कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जिस क्षेत्र में भी वह महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बनना चाहती है, महिला आयोग हरियाणा उसकी हर संभव मदद करेगा। इस अवसर पर महिला एएसपी उषा, डीएसपी शमशेर सिंह, डीएसपी सुरेश भड़ाना, पुलिस सेल की इंचार्ज राजबाला, नूंह सिटी एसएचओ बिजेंद्र, प्रोटेक्शन अधिकारी मधू जैन, जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री, आयोग की लीगल सहायक पूजा, पुष्पा व अंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed