फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The case of possession in Yasin Meo degree college heats up

यासीन मेव डिग्री कॉलेज में कब्जे का मामला गरमाया

Mon, 22 Mar 2021 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The case of possession in Yasin Meo degree college heats up
नूंह। जिला सचिवालय सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक हुई। इसमें सुनवाई के लिए 12 नए परिवाद आए। तीन मामले पिछली बैठक से लंबित थे। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इनमें से तीन मामलों का निस्तारण कर दिया गया। डॉ. बनवारी लाल ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि बैठक में रखे जाने वाले विवादों के समाधान की सही रिपोर्ट ही प्रस्तुत करें। गलत रिपोर्ट देने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बैठक में यासीन मेव डिग्री कॉलेज के अवैध कब्जे का मामला गरमाया रहा। शिकायतकर्ता जाहिद हुसैन चेयरमैन निवासी वार्ड नंबर 7 गौशाला ने यासीन मेव डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष पूर्व विधायक जाकिर हुसैन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1977-78 की जमाबंदी से पहले शिकायत में वर्णित भूमि पर राजस्व रिकार्ड के खाना कास्त में ब्रेन मेव हाईस्कूल के नाम का इंद्राज था। संबंधित एसडीएम नूंह संजीव कुमार ने बताया कि मामला कोर्ट में है। उपायुक्त व अन्य अधिकारियों ने जाहिद हुसैन को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मुद्दे पर पूर्व विधायक जाकिर हुसैन बैठक में चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन

इसके अलावा, ग्रीवांस कमेटी सदस्य मुनेश फौजी उजीना ने खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग की राशन प्रणाली की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि आपूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार है। गांवों में राशन सही समय पर नहीं बांटा जा रहा है। पात्र लोगों के हक पर डिपो होल्डर डाका डाल रहे हैं। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जिले के ग्रीवांस कमेटी सदस्यों को बुधवार को अपने कार्यालय में आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, मुनेश फौजी ने उजीना गांव के शिकायतकर्ता अजय पुत्र वेदप्रकाश की कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग से संबधित शिकायत को उठाया। विभाग ने गांव में पानी की जो लाइन डाली, वह काफी पुरानी थी। लीक होने की वजह से उनके मकान में दरार पड़ गई थी। उन्होंने मुआवजे की मांग उठाई। मंत्री ने ग्राम साठावाड़ी के निवासियों की शिकायत पर फिरोजपुर झिरका के उपमंडल अधिकारी को अगली बैठक तक पूर्ण पड़ताल कर रिपोर्ट देने और कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने इसके लिए कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिए।
सलीम अलवी निवासी वार्ड नंबर 15 फिरोजपुर-झिरका ने बोरवेल का मुद्दा उठाया। रश्मि निवासी हिसार व हाल निवासी सीएचसी कैंपस पुन्हाना की शिकायत पर डीएसपी ने बताया कि वे अपनी मर्जी से एचआरए कटा रही हैं। कोरोना महामारी के दौरान उनको सरकारी भवन खाली करने व रेट पेनल्टी के हिसाब से रिकवरी का नोटिस दे दिया गया है। रमजान निवासी नई तहसील पुन्हाना की शिकायत पर सहकारिता मंत्री ने दोबारा जांच के आदेश दिए। सुरेश चंद निवासी गांगोली ने कहा कि उनकी छह एकड़ की कपास की फसल खराब होेने का बीमा कंपनी ने मुआवजा नहीं दिया। मंत्री ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
डिपो होल्डर पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश
मंत्री ने कोरोना काल में राशन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी के आरोपी नूंह खंड के गांव बड़ेलाकी निवासी डिपो होल्डर परवेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। डिपो होल्डर के खिलाफ गांव के असलम ने शिकायत की थी। इस मामले में एक एचसीएस अधिकारी ने जांच कर कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा था।

बुजुर्गों के साथ हुई धक्कामुक्की
हर महीने होने वाली ग्रीवांस कमेटी की बैठक में किसी न किसी व्यक्ति के साथ सुरक्षाकर्मी बदसलूूकी करते हैं। सोमवार को हाल में जाने के लिए पुलिस के जवानों व मंत्री के कमांडो ने कई बुजुर्गों के साथ धक्कामुक्की की। लोगों ने यह समस्या उपायुक्त के सामने रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed