फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The car overturned after climbing over a pile of gravel and crusher lying on the road.

Noida News: सड़क पर पड़े रोड़ी-क्रशर के ढेर पर चढ़कर पलटी कार

Thu, 22 Jan 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The car overturned after climbing over a pile of gravel and crusher lying on the road.
-धुंध की वजह से हादसा, दुर्घटना में बिजली के दो खंभे टूटे, दंपती समेत तीन घायल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना में बुधवार तड़के सुबह करीब पांच बजे घनी धुंध के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। नगीना पुलिस थाना के सामने सड़क पर फैली रोड़ी और क्रशर के ढेर पर चढ़ने से एक कार पलट गई। कार की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़े बिजली के दो खंभे भी टूट गए। दुर्घटना में कार सवार एक महिला, उसका पति और चालक को मामूली चोटें आईं।




हादसे के समय कार में चालक सहित दंपती सवार थे। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला और घायलों की मदद की। सभी घायलों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया गया कि कार सवार सभी लोग नगीना खंड के गांव फखरपुर खोरी के रहने वाले हैं। कार चालक वसीम निवासी गांव फखरपुर खोरी ने बताया कि सुबह धुंध बहुत घनी थी और सड़क के बीच सफेद पट्टी पर रोड़ी व क्रशर का ढेर फैला हुआ था। इसी दौरान सामने से एक बाइक और रिक्शा आ गए, जिन्हें बचाने के प्रयास में कार रोढ़ियों के ढेर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे में कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर सड़क एवं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी सुबह करीब साढ़े आठ बजे मौके पर पहुंचे और ठेकेदार से सामग्री हटवाई। नगीना थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है और घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed