{"_id":"6914a5ed6015141b8d0b15b4","slug":"the-capital-has-become-a-gas-chamber-with-aqi-crossing-400-in-31-areas-noida-news-c-340-1-del1011-112209-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गैस चैंबर बनी राजधानी, 31 इलाकों में एक्यूआई 400 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गैस चैंबर बनी राजधानी, 31 इलाकों में एक्यूआई 400 पार
विज्ञापन
लोग मास्क पहने नजर आए और सांस के मरीजों को हुई परेशानी
-- -- -- -- -- --
418 दर्ज किया गया औसत एक्यूआई
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण ने राजधानी को गैस चैंबर बना दिया है। बुधवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। लोग मास्क पहने नजर आए और सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 418 दर्ज किया गया जो हवा की गंभीर श्रेणी है। हालांकि, इसमें मंगलवार की तुलना में 10 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, राजधानी के 31 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया।
राजधानी समेत एनसीआर में पराली जलाने की घटनाओं व वाहनों से निकलने वाले धुएं ने संकट बढ़ा दिया है। वाहनों से होने वाला प्रदूषण 17.97 फीसदी रहा जबकि हवा में पराली से होने वाला प्रदूषण 7.3 फीसदी रहा। निर्माण गतिविधियों से होने वाला प्रदूषण 2.65 फीसदी रहा। सीपीसीबी के अनुसार, सफदरजंग हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह 6:30 बजे दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई जबकि पालम हवाई अड्डे पर 7 बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। एनसीआर में दिल्ली के बाद नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 408 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी है। गुरुग्राम में 350, गाजियाबाद में 362 और ग्रेनो में 387 एक्यूआई दर्ज किया गया। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 274 दर्ज किया गया जो हवा की खराब श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शनिवार को हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।
प्रतिबंध के बावजूद संकट
दीपावली के बाद से दिल्ली में कई इलाकों में एक्यूआई खराब और बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है जबकि ग्रैप-3 के प्रतिबंध लागू हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, दिल्ली में सड़क से उड़ने वाली प्रदूषण की 1.38 फीसदी भागीदारी रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कुछ प्रमुख इलाकों में एक्यूआई
चांदनी चौक - 485
वजीरपुर - 464
बवाना - 457
जहांगीरपुरी - 451
आईटीओ - 449
नेहरू नगर - 445
रोहिणी - 445
बुराड़ी क्रॉसिंग - 444
मुंडका - 443
नरेला - 442
अशोक विहार - 441