{"_id":"6a088820b965c6184a018af0","slug":"the-cancellation-of-the-neet-exam-has-increased-the-pressure-on-students-noida-news-c-1-noi1095-4289323-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नीट परीक्षा रद्द होने से बढ़ा छात्रों पर दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नीट परीक्षा रद्द होने से बढ़ा छात्रों पर दबाव
विज्ञापन
- दोबारा तैयारी और अतिरिक्त खर्च से छात्र व अभिभावक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। देशभर में 3 मई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा रद्द होने और नई तिथि 21 जून घोषित होने के बाद छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। परीक्षा के बाद राहत महसूस कर चुके कई छात्रों को अब दोबारा तैयारी में जुटना पड़ रहा है। कई छात्रों ने परीक्षा के बाद कोचिंग छोड़ दी थी, लेकिन अब उन्हें फिर से क्लास और टेस्ट सीरीज शुरू करनी पड़ी है। ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन और अध्ययन सामग्री पर अतिरिक्त खर्च बढ़ने से परिवारों पर आर्थिक दबाव भी बढ़ गया है। छात्रों का कहना है कि दोबारा तैयारी करना मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।
कोट -
परीक्षा रद्द होने के बाद दोबारा तैयारी करना मुश्किल हो गया है। ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन लेना पड़ा, लेकिन दोबारा कोचिंग करना संभव नहीं है। - सारिका, सेक्टर-11 निवासी
मैंने कोचिंग बंद कर दी थी, लेकिन अब फिर से क्लास शुरू करनी पड़ी। नए टेस्ट और पढ़ाई के खर्च से परिवार की चिंता बढ़ गई है। - मीरा, सेक्टर-8 निवासी