फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The businessman was beaten up for not giving extortion money

रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी को सरेबाजार पीटा

Sat, 03 Apr 2021 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
The businessman was beaten up for not giving extortion money
जानलेवा हमला मे घायल व्यापारी। - फोटो : Grnoida
दादरी। जीटी रोड से सटे बाजार में रंगदारी नहीं देने पर जूता व्यापारी पर दिनदहाड़े हमला किया गया। छह आरोपियों ने हॉकी और डंडों से व्यापारी पर प्रहार किए और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने व्यापारी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों गांव बढ़पुरा निवासी अजय कुमार, टीटू, रकम सिंह और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार आरोपी काफी समय से रंगदारी की मांग कर रहे हैं। उधर, इस घटना से क्षेत्र के व्यापारी दहशत में हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के रामनगर निवासी अतुल कुमार गोयल उर्फ सोनू दादरी में जीटी रोड के पास बाजार में जूतों की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को अतुल अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी छह युवक वहां पहुंचे और रुपये सहित पांच सौ गज के प्लॉट की मांग पूरी नहीं होने की बात कहते हुए हॉकी और डंडों से पीटने लगे। जान बचाने के लिए भागने का प्रयास कर रहे व्यापारी को चारों ओर से घेरकर पीटते रहे। इस दौरान पीड़ित सड़क पर गिर गया और जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। इसके बाद हमलावर रंगदारी की मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस, बाजार में पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

अतुल कुमार का आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर पहले भी कई बार रंगदारी ले चुके हैं। अब काफी समय से रुपये और पांच सौ गज के प्लॉट की मांग कर रहे हैं। मोबाइल पर ऑडियो कॉल कर परिजन को भी धमकी देते हैं। इससे परिजन भी डरे हुए हैं। अतुल का कहना है कि यदि उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई तो यहां से कहीं और चले जाएंगे। वहीं एसीपी नितिन कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed