{"_id":"68c4872a2b90e8f838021d71","slug":"the-bus-going-from-delhi-to-gopeshwar-broke-down-in-gular-na-news-c-5-1-drn1046-787234-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली से गोपेश्वर जा रही रोडवेज बस गूलर में हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली से गोपेश्वर जा रही रोडवेज बस गूलर में हुई खराब
Sat, 13 Sep 2025 02:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से गोपेश्वर जा रही रोडवेज बस गूलर के पास खराब हो गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डिपो से दूसरी बस भेजकर यात्रियों को आगे भेजा गया।
ऋषिकेश डिपो की नई बसों का संचालन दिल्ली गोपेश्वर रूट पर होता है। बताया जा रहा है कि नई बस में तकनीकी खराबी आने के कारण दो दिन पहले नई बस को देहरादून स्थित टाटा मोटर की वर्कशॉप में मरम्मत के लिए भेजा गया है। इसके कारण बृहस्पतिवार को पुरानी बस दिल्ली भेजनी पड़ी।
बस रात करीब ढाई बजे दिल्ली से ऋषिकेश रोडवेज डिपो पहुंची। सुबह चार बजे गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। बस में 23 सवारी बैठी थी। करीब पांच बजे गूलर बाजार के पास खराब हो गई। यात्रियों को बस आने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
ऋषिकेश डिपो से दूसरी बस भेजी गई। यात्री उस बस में बैठकर गोपेश्वर रवाना हुए। सूत्रों की माने में रोडवेज मुख्यालय से मांग के अनुसार पार्ट्स न आने से डिपो की वर्कशाॅप में बसों का पूरा काम नहीं हो पा रहा है। बसों के आधे रास्ते में ब्रेकडाउन होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-- -
कोट-
दिल्ली गोपेश्वर रूट की बस के गूलर में खराब होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर दूसरी बस भेजी गई। इस बस से यात्री आगे रवाना हुए। - अबरार अहमद, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी