Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The bugle has been sounded for the MCD by-elections.

Noida News: एमसीडी के उपचुनाव का बिगुल बजा

Tue, 28 Oct 2025 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
The bugle has been sounded for the MCD by-elections.
-12 वार्डों में 30 नवंबर को मतदान होगा, दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने की घोषणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के उपचुनाव का बिगुल बज गया है। उसके 12 वार्डों में 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। आयोग ने सभी 12 वार्डों में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इनमें दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 2007 भी लागू रहेगा।
इन 12 वार्डों में से एक वार्ड गत वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद रिक्त हुआ था, जबकि 11 वार्ड इस वर्ष विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुए थे। इन वार्डों के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 11 पार्षद विधायक और कमलजीत सहरावत सांसद चुने गए थे। आयोग के अनुसार, उपचुनाव के लिए तीन नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 10 नवंबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 नवंबर तय की गई है। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भरे जा सकेंगे। आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों को नामांकन के समय 5000 रुपये (अनुसूचित जाति उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये) की जमानत राशि जमा करनी होगी। साथ ही, एक प्रत्याशी के साथ अधिकतम दो व्यक्ति ही नामांकन स्थल पर जा सकेंगे। उम्मीदवार अधिकतम आठ लाख रुपये तक का चुनाव व्यय कर सकेंगे।--------------
विज्ञापन

11 चुनाव व 11 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त
चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 11 चुनाव पर्यवेक्षक और 11 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। मतदाता निगम चुनाव दिल्ली मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने वार्ड, मतदाता सूची और बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया कि उपचुनाव के लिए वही मतदाता सूची लागू होगी, जो एक जनवरी 2025 की पात्रता तिथि के आधार पर मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने प्रकाशित कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

चुनाव कार्यक्रम
अधिसूचना जारी / नामांकन शुरू : तीन नवंबर (सोमवार)
नामांकन की अंतिम तिथि : 10 नवंबर (सोमवार)
जांच : 12 नवंबर (बुधवार)
नाम वापसी : 15 नवंबर (शनिवार)
मतदान
30 नवंबर (रविवार) : सुबह 7:30 से शाम 5:30 बजे तक
मतगणना : तीन दिसंबर (बुधवार)
--------------

इन वार्डों में उपचुनाव होगा
क्रम
वार्ड संख्या एवं नाम
आरक्षण स्थिति
1.
35 - मुंडका सामान्य
2.
56 - शालीमार बाग-बी
महिला
3.
65 - अशोक विहार
महिला
4.
74 - चांदनी चौक
सामान्य
5.
76 - चांदनी महल
सामान्य
6.
120 - द्वारका-बी
महिला
7.
128 - दिचाऊं कलां
महिला
8.
139 - नारायणा सामान्य
9.
163 - संगम विहार-ए सामान्य
10.
164 - दक्षिणपुरी अनुसूचित जाति
11.
173 - ग्रेटर कैलाश
महिला
12.
198 - विनोद नगर
सामान्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed