फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The body of a young man was found in his bed the morning after he returned from a party.

Noida News: रात में दावत खाकर लौटने के बाद सुबह बिस्तर पर मिला युवक का शव

Thu, 18 Sep 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in his bed the morning after he returned from a party.
खेतासराय। थाना क्षेत्र के मानी खुर्द गांव में मंगलवार की रात सोने गए युवक का बुधवार की सुबह बिस्तर पर शव मिला। वह रात में पार्टी में खाना खाकर घर लौटा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के अनुसार परिजनों ने बताया कि नीरज प्रजापति (35) मंगलवार की रात गांव में आयोजित एक दावत में शामिल होने गए थे। देर रात भोजन करने के बाद घर लौटे और ऊपरी मंजिल के कमरे में सोने चले गए। उनकी मां मटुरा देवी, पत्नी संगीता और चार वर्षीय बेटी आराध्या नीचे के कमरे में सोई थीं। बुधवार को सुबह नीरज देर तक नहीं उठे तो संगीता उन्हें जगाने के लिए कमरे में गईं। बेटे को मृत देखकर वह दहाड़ें मारकर रोने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई हिंसराज विदेश में रहते हैं जबकि दो अन्य भाई किंसराज और धीरज मुंबई में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही तीनों भाई गांव के लिए रवाना हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हृदयाघात से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed