फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The body of a person missing for three days was found in the flood

Noida News: बाढ़ में तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव मिला

Fri, 05 Sep 2025 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
The body of a person missing for three days was found in the flood
-गढ़ी मेंडू गांव में पानी भरने पर अपने मवेशी लेने गए थे पीड़ित
विज्ञापन

-पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के गढ़ी मेंडू गांव में बुधवार को बाढ़ की चपेट में आए मवेशियों को बचाने के दौरान एक व्यक्ति लापता हो गया। शुक्रवार को स्थानीय निवासियों, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया। मृतक की पहचान ओमवीर (45) के रूप में हुई है। उस्मानपुर पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अभी भी एक युवक लापता है।

जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि ओमवीर दूध की डेरी का काम करते थे और अपने परिवार के साथ गढ़ी मेंडू गांव में रहते थे। उनके परिवार में तिरह सिंह, पत्नी ओमवती, दो बेटे व एक बेटी है। घर में 10 मवेशी हैं। स्थानीय निवासी देवेंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह गांव में बाढ़ का पानी आ गया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य पशुओं को लेकर पुश्ता रोड पर बनाए गए सुरक्षित स्थान पर चले गए, लेकिन उनकी एक गाय घर में ही रह गई। इसके बाद ओमवीर घर में बंधी उस गाय को निकालने गए थे। इस दौरान उनके साथ गांव के तीन अन्य लोग भी गए थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही ओमवीर यमुना के तेज बहाव में बह गए। उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह बचा नहीं सके।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूर्वी जिला बोट क्लब व एनडीआरएफ टीम को बुलाकर बुधवार को तलाशी अभियान शुरू किया। तीन दिन तक चले अभियान के बाद भी शव नहीं मिला। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब दस बजे स्थानीय निवासी ट्यूब की नाव बनाकर एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर शव की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनका शव समाधी पार्क के पास झाड़ियों में फंसा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed