फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The body of a Nigerian youth was found in Sigma Society.

Noida News: सिग्मा सोसाइटी में मिला नाइजीरियाई युवक का शव

Sat, 30 May 2026 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The body of a Nigerian youth was found in Sigma Society.
बीटा-2 पुलिस जांच में जुटी, कुछ समय से मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थ था युवक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सिग्मा अपार्टमेंट में नाइजीरियाई युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान माइक(39) के रूप में हुई है। वह जीटा-1 सेक्टर स्थित ए-123 में रह रहा था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि माइक कुछ समय से मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थ था। वह अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था और जहां जगह मिलती, वहीं सो जाता था। कुछ दिनों से वह सिग्मा सोसाइटी में निर्माणाधीन बाथरूम में रह रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को उसका परिचित चार्ल्स उसे देखने के लिए वहां पहुंचा तो माइक मृत अवस्था में मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। अब तक की पुलिस जांच में बीमारी के कारण मौत होने की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed