फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The body of a man accused of three murders was found lying on the road.

Noida News: तीन हत्याओं के आरोपी का सड़क पर पड़ा मिला शव

Sun, 26 Oct 2025 01:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The body of a man accused of three murders was found lying on the road.
देवा। देवा कस्बे के बाईपास मार्ग पर शनिवार सुबह पास के ही गांव मामापुर के भानु यादव (35) का शव संदिग्ध हालत में सड़क पर पड़ा मिला। भानु पर हत्या के तीन मुकदमे दर्ज थे और वह मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी भी था। वह एक माह पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। युवक के आपराधिक प्रवृत्ति का होने के कारण ही परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत अत्यधिक नशा करने के कारण हुई होगी। इस मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामापुर के रामनरेश यादव के पुत्र भानु यादव का शव देवा मेला परिसर के बगल से निकले बाईपास मार्ग पर ककरहा मोड़ के पास सड़क पर पड़ा मिला है। राहगीरों की सूचना पर पहले परिजन फिर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि भानु बृहस्पतिवार की रात घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। मृतक दो भाई और एक विवाहित बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने भानु की हत्या की आशंका जताते हुए जल्द ही पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। देवा के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भानु यादव पर हत्या के तीन मुकदमे दर्ज थे। इनमें एक मामला मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का भी शामिल है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।



13 साल में हत्या के तीन मुकदमे
भानु यादव पर आरोप है कि वर्ष 2012 में एक नाबालिग दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे जेल भेजा गया था। इसके अलावा वर्ष 2017 और पांच अगस्त 2024 को देवा क्षेत्र के मामा नहर पुल के पास कन्हैया होटल में अशोक यादव की हत्या के मामले में भी वह आरोपी था। इस मामले में भी उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed