{"_id":"69aecd3dc1e5a9e2e10103ed","slug":"the-blood-bank-at-the-district-hospital-received-two-deep-freezers-and-a-physiotherapy-machine-noida-news-c-1-noi1095-4030461-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला अस्पताल में ब्लड बैंक को मिले दो डीप फ्रीजर व फिजियोथेरेपी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला अस्पताल में ब्लड बैंक को मिले दो डीप फ्रीजर व फिजियोथेरेपी मशीन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ब्लड बैंक को मिले दो डीप फ्रीजर व फिजियोथेरेपी मशीन
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में बने ब्लड बैंक में मरीजों का खून सुरक्षित रहेगा। इसके लिए सीएसआर के तहत दो डीप फ्रीजर दिए गए हैं। एक माइनस 80 डिग्री और दूसरा माइनस 40 डिग्री तापमान रखता है।
जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि अस्पताल के ब्लड बैंक में पहले से चार डीप फ्रीजर थे लेकिन इसमें दो ही काम कर रहे थे। वहीं, ब्लड बैंक में डीप फ्रीजर के अलावा फिजियोथेरेपी विभाग में मशीनें भी दी गई हैं। इन मशीनों से मरीजों की फिजियोथेरेपी बेहतर हो सकेगी। फिजियोथेरेपी विभाग में लगीं मशीनें करीब 20-25 साल पुरानी थीं, ऐसे में मशीनें जल्दी-जल्दी खराब हो जाती थीं। मशीनों को ठीक करने तक मरीजों को लंबा इंतजार करना होता था और मरीजों का इलाज भी प्रभावित होता था। ब्यूरो