फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The bike of the miscreants who were running away after robbery, three were caught

Noida News: डकैती कर भाग रहे बदमाशों की बाइक फिसली, तीन पकड़े गए

Fri, 28 Jul 2023 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
The bike of the miscreants who were running away after robbery, three were caught
आरोपियों में दो नाबालिग, तीनों बदमाश गोगी गैंग के सदस्य, तीन पिस्टल बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में बदमाशों ने एक घर में डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों के भागने के दौरान पीड़ित ने शोर मचा दिया। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने तीन बाइकों पर भाग रहे कुछ छह बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान एक बाइक सवार बदमाशों की बाइक फिसल गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर दो नाबालिग समेत तीन बदमाशों को पकड़ लिया।
बालिग बदमाश की पहचान कंझावला निवासी साहिल (19) के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्टल, छह कारतूस और एक बाइक बरामद की है। आरोपी गोगी गैंग के सदस्य हैं। वहीं मौके से फरार हुए तीन अन्य बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। जूते की फैक्टरी में काम करने वाले अनिल निवासी राजीव नगर ने बताया कि 25 जुलाई की रात 2.30 बजे किसी ने उसके घर का दरवाजा खटखटा कर मदद मांगी। उसने दरवाजा खोला तो तीन हथियारबंद बदमाश घर में घुस गए और पैसे की मांग करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने घर में मौजूद उसके साले के सिर पर पिस्टल की बट मार दी। इस पर पीड़ित ने 25 हजार रुपये बदमाशों को दे दिए।
विज्ञापन

उसके बाद तीनों बदमाश बाहर निकले। वह अपने साले के साथ उनके पीछे बाहर निकला। तीन और अन्य बदमाश बाहर खड़े थे। मौके पर तीन बाइक भी खड़ी थीं। एक बाइक पर दो, एक पर एक और एक बाइक पर तीन बदमाश सवार होकर भागने लगे। इसी दौरान कुछ दूरी पर पुलिस वाले गश्त करते दिखे। अनिल के शोर मचाने पर पुलिस टीम ने भाग रहे बदमाशों का पीछा किया। हड़बड़ाहट में तीन बदमाशों वाली बाइक फिसल गई। पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। इनमें दो 17-17 साल के नाबालिग बदमाश हैं। पुलिस का कहना है कि फरार हुए बदमाशों की भी पहचान कर ली है। पकड़ में आए बदमाश साहिल पर आबकारी अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed