फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The axle of the car that fell into the pit on the expressway broke, the family narrowly escaped

एक्सप्रेसवे पर गड्ढे में गिरी कार का एक्सल टूटा, बाल-बाल बचा परिवार

Tue, 16 Nov 2021 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The axle of the car that fell into the pit on the expressway broke, the family narrowly escaped
नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह चल रहा निर्माण कार्य जानलेवा साबित हो रहा है। एक्सप्रेसवे पर रविवार रात करीब 2 बजे सेक्टर-152 के पास बने गड्ढे में गिरी कार का एक्सल टूट गया। घटना में परिवार के लोग बाल-बाल बचे। कार सवार तीन लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन बुलाकर गाड़ी को गड्ढे से निकाला।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार रात को आगरा निवासी परिवार दिल्ली से शादी में शामिल होकर लौट रहा था। एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-152 के पास बने सड़क पर गड्ढे़ में कार गिर गई। कार के गड्ढे में गिरने के कारण एक्सल टूट गया। हादसे के बाद मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। रात में पुलिस को जानकारी मिली तो क्रेन की मद्द से उसे किनारे कराकर पास की चौकी पर पहुंचाया गया। वाहन चालकों के मुताबिक एक्सप्रेसवे के सेक्टर-148 और सेक्टर-152 पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हर रोज ऐसी घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण अधिकारियों ने से मांगा स्पष्टीकरण, कराई मरम्मत
प्राधिकरण के अधिकारियों ने अधीनस्थों से मामले में जानकारी मांगी है। प्रबंधक और जेई ने इस तरह की जानकारी होने से इंकार कर करने उन्हें तत्काल मौके पर जाकर सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। दोपहर बाद प्राधिकरण अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे के सेक्टर-152 और सेक्टर-148 पर गिट्टी डालकर मरम्मत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed