फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The authority will seal the school and take back the land.

Noida News: स्कूल सील कर जमीन वापस लेगा प्राधिकरण

Wed, 25 Feb 2026 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
The authority will seal the school and take back the land.
- स्कूल प्लाॅट पर 25 करोड़ रुपये बकाया, आवंटन भी हो चुका है निरस्त, नोएडा प्राधिकरण ने 2023 में शुरू की थी कार्रवाई, अधिकारियों ने दी थी मोहलत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल सेक्टर-56 में जिस प्लाॅट पर बना है उस पर नोएडा प्राधिकरण का 25.14 करोड़ रुपये बकाया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने बकाया नहीं जमा कराया। अब सीबीएसई की ओर से कक्षा 9 से 12 तक दी गई संबंद्धता निरस्त करने के बाद प्राधिकरण को बकाये की याद आई है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि प्लाॅट आवंटन पहले ही निरस्त किया जा चुका है। अब स्कूल की इमारत सील कर जमीन वापस लेने की कार्रवाई की जाएगी।
इसके पहले 2023 में भी प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू की थी। स्कूल सील कर दिया गया था। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने कुछ बकाया जमा कर शेष राशि किस्तों में देने का आश्वासन दिया था। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल प्लाॅट का आवंटन 3 सितंबर 2020 को निरस्त कर दिया गया था। कुल बकाये के साथ 10 प्रतिशत जुर्माना राशि जमा कराने के बाद भूखंड को बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण के संस्थागत विभाग की ओर से वर्ष 1991 में 3549 वर्गमीटर जमीन स्कूल के लिए उत्तराखंड जनकल्याण परिषद के नाम से आवंटित की गई थी। वर्ष 1992 में जमीन पर कब्जा दे दिया गया। यह प्लाॅट करीब 600 रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से आवंटित किया गया था। स्कूल प्रबंधन ने कुल आवंटन राशि का 20 प्रतिशत पैसा जमा कराया बाकी 80 प्रतिशत पैसा जमा नहीं किया। किस्तें लगातार डिफाॅल्ट होती चली गईं। इसी बीच प्राधिकरण की ओर से बीच-बीच में नोटिस जारी किए जाते रहे लेकिन स्कूल प्रबंधन ने पैसा जमा नहीं किया। कई नोटिस के बाद भी जब बकाया जमा नहीं किया तो वर्ष 2020 के सितंबर महीने में भूखंड आवंटन निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल प्लाॅट का बकाया प्रबंधन की तरफ से नहीं जमा किया गया है। कई मौके दिए गए। अब प्लाट को सील कर वापस कब्जे में लेने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed