{"_id":"6b09b5f0b88cc2eaff0cbbef","slug":"the-authority-has-once-again-extended-the-tender-deadline-for-the-safe-city-project-noida-news-c-1-noi1095-4975903-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेफ सिटी परियोजना में टेंडर का समय प्राधिकरण ने फिर बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेफ सिटी परियोजना में टेंडर का समय प्राधिकरण ने फिर बढ़ाया
विज्ञापन
चार बार आवेदन लेने का समय बढ़ा, अब 10 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी बेहतर बनाने को प्रस्तावित सेफ सिटी परियोजना नोएडा प्राधिकरण के टेंडर में फंसी हुई है। अगस्त के आखिर में प्राधिकरण ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) और टेंडर जारी किया था। इसके बाद अब तक प्राधिकरण आवेदन लेने का समय पूरा होने पर पुराने टेंडर का ही समय बढ़ा रहा है। अब चौथी बार नई तारीख 10 दिसंबर कर दी गई है। इस तरह एक टेंडर तीन महीने तक नहीं खुला है और समय भी बढ़ता जा रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि आवेदन करने वाली एजेंसियों की मांग पर यह समय बढ़ाया जा रहा है। अप्रैल 2025 में प्राधिकरण ने परियोजना का टेंडर जारी किया था लेकिन फिर 7 महीने बाद नवंबर में रद्द कर दिया गया था। इसके लिए अब 10 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। सेफ सिटी परियोजना में शहर में 561 जगहों पर 1949 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने प्रस्तावित हैं। इन 561 में से 147 स्थानों पर आपातकालीन बटन लगाए जाएंगे ताकि आम लोग मुसीबत में इसका इस्तेमाल कर मदद पा सकें। परियोजना की निर्माण लागत करीब 212 करोड़ रुपये अनुमानित है।
प्री-बिड बैठक की जा चुकी है। आवेदन के लिए तैयार एजेंसियों की तरफ से समय बढ़ाने की मांग की गई है। इसलिए समय बढ़ाया गया है। -एस. पी. सिंह, जीएम, प्राधिकरण