फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The airport will also be illuminated by solar energy, a 13 megawatt plant is ready

Noida News: सौर ऊर्जा से भी रोशन होगा एयरपोर्ट, 13 मेगावॉट का प्लांट तैयार

Wed, 23 Jul 2025 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
The airport will also be illuminated by solar energy, a 13 megawatt plant is ready
पवन ऊर्जा से करीब 10.8 मेगावॉट बिजली मिलेगी, 25 साल तक कंपनी करेगी रखरखाव
विज्ञापन

113 मेगावॉट विद्युत आपूर्ति करेगा यूपी पावर कॉरपोरेशन
24 मेगावॉट ग्रीन एनर्जी की होगी सप्लाई
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन में ऊर्जा की जरूरत नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूवबल एनर्जी) से भी पूरी की जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट परिसर में 13 मेगावॉट का सौर ऊर्जा प्लांट तैयार हो गया। कुछ दिनों में इसे बिजली की मुख्य लाइन में जोड़ दिया जाएगा। एयरपोर्ट के संचालन नवंबर में शुरू होने की संभावना है।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (एनआईए) ने यूपी पावर कॉरपोरेशन से 113 मेगावॉट विद्युत आपूर्ति के लिए समझौता किया था। टाटा पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड (टीपीटीसीएल) से अक्षय ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए समझौता किया था। इसमें पवन ऊर्जा से करीब 10.8 मेगावॉट और सौर ऊर्जा से करीब 13 मेगावॉट बिजली प्रतिदिन ली जानी है। करीब 24 मेगावॉट ग्रीन एनर्जी एयरपोर्ट को मिलेगी।
विज्ञापन

टाटा पावर ने सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है। एयरपोर्ट अथॉरटी के अनुसार सौर ऊर्जा संयंत्र का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। सोलर पैनलों को सौर ऊर्जा संयंत्र से जोड़ दिया गया है। कंपनी 25 वर्षों तक संयंत्र का रखरखाव और संचालन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------
फल और सब्जियों के कारोबार को मिलेगी उड़ान
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के पास एग्री एक्सरपाेर्ट हब बनेगा। इससे फल और सब्जियों के कारोबार को उड़ाने मिलने के साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। करीब 50 एकड़ में कर्नाटक की कंपनी जरूरी सुविधाएं विकसित करेगी। कैबिनेट से जरूरी अनुमोदन के बाद अब यीडा इस निवेश के लिए जमीन उपलब्ध कराएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश सरकार की नीति है कि नोएडा एयरपोर्ट के पास बड़ी कंपनियों को प्राथमिकता पर भूखंड आवंटित किए जाएं। इसके लिए एफडीआई एफसीआई, फॉर्च्यून 500 कंपनियां निवेश प्रोत्साहन नीति-2023 प्रभावी है। इसी नीति में कैबिनेट ने कर्नाटक की कंपनी इनोवा फूड पार्क, कोलार को अनुदान भूखंड और शुरुआती निवेश पर देने का फैसला लिया है।
स्टांप शुल्क में मिलेगी छूट
यूपी सरकार कंपनी को स्टांप शुल्क में 100 फीसदी छूट दे रही है। बिजली शुल्क से छूट और निवेश प्रोत्साहन के लिए भुगतान जैसी सुविधाएं भी कंपनी को यहां मिलेंगी। इससे स्थानीय स्तर पर जहां रोजगार विकसित होगा। वहीं फल व सब्जियों के बेहतर दाम उत्पादकों को मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed