{"_id":"690ca5d1d705f6d7100bb33a","slug":"the-air-in-noida-and-greater-noida-is-not-good-to-breathe-grnoida-news-c-1-noi1095-3598630-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सांस लेने के लिए बेहतर नहीं है नोएडा और ग्रेनो की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सांस लेने के लिए बेहतर नहीं है नोएडा और ग्रेनो की हवा
विज्ञापन
-नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया
- एनसीआर का तीसरा सबसे प्रदूषित रहा नोएडा, पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा अधिक रही
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यदि आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो आपको सचेत हो जाने की जरूरत है। आपको अपने स्वास्थ्य की देखभाल करनी होगी, क्योंकि दिल्ली एनसीआर की हवा इन दिनों सांस लेने के लिए बेहतर नहीं है। बृहस्पतिवार को नोएडा, दिल्ली-एनसीआर का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। ऐसे में नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में 257 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 228 दर्ज किया गया।
यही नहीं, शहर के अलग-अलग सेक्टरों में बनाए गए एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों की रिपोर्ट में भी एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले सेक्टर-62 और सेक्टर-1 की हवा सांस लेने के लिए ठीक थी और एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को सबसे खराब हवा सेक्टर 125 की रही। ऐसे में हवा में पीएम 10 का औसत 240 और पीएम 2.5 का औसत 272 दर्ज किया गया। इसके साथ ही सेक्टर दूसरे नंबर पर सबसे प्रदूषित सेक्टर-1 में पीएम 10 का औसत 221 और पीएम 2.5 का औसत 266 दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदूषक गैसों में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, अमोनिया और सल्फर डाइऑक्साइड के स्तर में भी बढोतरी हुई। ऐसे में हवा में सांस लेना लोगों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो रहा है।
-- -- -- -- -- --
सेक्टर-1 नोएडा - 266
सेक्टर-62 नोएडा - 248
सेक्टर-116 नोएडा - 245
सेक्टर 125 नोएडा - 272
नॉलेज पार्क-3 ग्रेटर नोएडा - 242
नॉलेज पार्क-4 ग्रेटर नोएडा - 217
दिल्ली 311
गाजियाबाद 266
नोएडा 257
गुड़गांव 257
ग्रेटर नोएडा 228
फरीदाबाद 218