{"_id":"68c7179ec8fef0d1730e52d9","slug":"the-accused-who-was-checking-tickets-by-posing-as-a-fake-tte-was-caught-na-news-c-5-1-drn1031-788662-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फर्जी टीटीई बनकर टिकट चेक करने वाला आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फर्जी टीटीई बनकर टिकट चेक करने वाला आरोपी दबोचा
विज्ञापन
Iकाठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन में एक फर्जी टिकट परीक्षक (टीटीई) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
I
Iजीआरपी उप निरीक्षक सतीश घिल्डियाल के मुताबिक घटना शनिवार सुबह की है। ड्यूटी पर टीटीई महेंद्र सिंह कोच एस-3 और 4 में टिकट चेक करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान यात्रियों ने बताया कि उनसे पहले एक अन्य व्यक्ति टिकट जांच चुका है। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत अफसरों को बताया। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर गाड़ी के पहुंचने पर वहां से रेलवे सुरक्षा बल की टीम सवार हुई और जांच शुरू की। सहायक उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह और हेड कांस्टेबल अनुज कुमार ने आरोपी को एसी कोच से हिरासत में लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सुशील कुमार मौर्य निवासी गांव सेरवां, थाना नवाबगंज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश बताया है। आरोपी के पास से फर्जी रेलवे नियुक्ति का पहचान पत्र मिला। देहरादून जीआरपी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।I