फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The accused of murdering a woman was shot in an encounter

Noida News: महिला के हत्यारोपी को मुठभेड़ में लगी गोली

Sat, 05 Jul 2025 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
The accused of murdering a woman was shot in an encounter
महिला के हत्यारोपी को मुठभेड़ में लगी गोली
विज्ञापन

आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अवैध संबंध बनाने से मना करने वाली महिला की हत्या के मामले में आरोपी को ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला मेवातियान कस्बा दादरी के मुकीम (38) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। आरोपी ने अवैध संबंध बनाने में आनाकानी करने के बाद महिला की चाकू से गोदकर हत्या की थी। लुहारली दादरी निवासी शबनम (37) परिवार के साथ हैबतपुर गांव में किराये पर रहती थी। शबनम का शव शुक्रवार को निर्माण विहार कॉलोनी स्थित किराये के कमरे में गला रेते हुए पाया गया था। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो टीमों का गठन कर जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि महिला की हत्या मुकीम ने की है। इसके बाद से पुलिस टीम मुकीम की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस चौगानपुर गोलचक्कर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हत्या के लिए खरीदी थी अवैध पिस्टल
घटना के दिन आरोपी ने महिला को अवैध रिश्ता खत्म करने की बात कहकर शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे अपने कमरे पर बुलाया था। आरोपी ने महिला के कमरे पर आने से पहले अपने श्रमिकों को काम पर भेज दिया था। महिला की हत्या के लिए अवैध तमंचा भी खरीदा था, लेकिन हत्या के लिए आरोपी ने तमंचे से गोली मारने के बाद चाकू से गोदकर हत्या की। आरोपी को डर था कि गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी न आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed