{"_id":"6a11c2becfff0eb7790dcf36","slug":"the-accused-husband-has-been-sent-to-police-remand-for-seven-days-noida-news-c-23-1-lko1064-95574-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आरोपी पति को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आरोपी पति को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
ट्विशा शर्मा की मौत का मामला
जबलपुर से गिरफ्तारी के बाद भोपाल कोर्ट में पेशी, पासपोर्ट जमा कराने के आदेश
सास को भेजे गए तीन नोटिस, पुलिस करेगी पूछताछ
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मॉडल से एक्ट्रेस बनी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। जबलपुर से गिरफ्तार किए गए ट्विशा के पति और मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को भोपाल की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
अदालत ने जांच के दौरान देश छोड़कर भागने की आशंका को देखते हुए उसका पासपोर्ट भी जमा कराने के आदेश दिए हैं। हाई प्रोफाइल बन चुके इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। पुलिस ने अदालत में दलील दी कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ जरूरी है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण, क्राइम सीन का रिक्रिएशन, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच और आरोपी के विस्तृत बयान दर्ज किए जाने हैं। इन्हीं आधारों पर पुलिस ने रिमांड की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को भोपाल स्थित घर में हुई थी। परिवार ने इसे संदिग्ध बताते हुए पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे।
अब पुलिस समर्थ सिंह से कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसियां पति-पत्नी के बीच संबंधों, घरेलू विवाद, मायके पक्ष के आरोपों और मौत से पहले की परिस्थितियों की पड़ताल करेंगी। इसके अलावा ट्विशा और समर्थ के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया अकाउंट, चैट, फोटोग्राफ और आपसी बातचीत को भी खंगाला जाएगा। पुलिस यह भी जानने की कोशिश करेगी कि घटना के बाद समर्थ फरार क्यों हुआ, जबकि परिवार की ओर से शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया था। जांच का एक अहम पहलू यह भी रहेगा कि फरारी के दौरान समर्थ कहां-कहां रहा, किससे संपर्क में था और किन लोगों ने उसकी मदद की। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन सवालों के जवाब से मामले के कई नए पहलू सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
तीन नोटिस के बाद भी नहीं पहुंची सास
आरोपी की मां गिरिबाला सिंह को लेकर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्हें पूछताछ के लिए तीन नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुई हैं। पुलिस ने उनकी अग्रिम जमानत निरस्त कराने के लिए अदालत में आवेदन भी दिया है। हालांकि गिरिबाला सिंह का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ। इस पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि विभाग की ओर से नोटिस भेजे जा चुके हैं और पुलिस जल्द से जल्द उनसे पूछताछ करना चाहती है। ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला सिंह द्वारा 46 फोन कॉल किए जाने का मामला भी जांच के दायरे में आया है। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर इस पहलू को भी गंभीरता से लिया गया है।