फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The accused got bail in the case of inciting a friend to commit suicide.

Noida News: मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी को मिली जमानत

Mon, 21 Jul 2025 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
The accused got bail in the case of inciting a friend to commit suicide.
(अदालत से)
विज्ञापन

लगाया गया था मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण का आरोप, सह आरोपी को पहले ही मिल चुकी है जमानत


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सत्र न्यायाधीश ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी संतोष कुमार तरेटिया को जमानत दे दी है। इस प्रकरण में उमेश कुमार सिंह के आत्महत्या के पीछे आरोपी संतोष तरेटिया और सह आरोपी इरम खान पर मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया गया था।
मामले में कृष्णकांत ने सेक्टर-20 कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बड़े भाई उमेश कुमार सिंह के संतोष तरेटिया नामक व्यक्ति से घनिष्ठ संबंध थे। संतोष खुद को तंत्र-मंत्र और वशीकरण का जानकार बताता था और उमेश से लाखों रुपये कर्ज के रूप में ले चुका था। संतोष ने अपने साथी रहमान की चचेरी बहन इरम खान से उमेश की दोस्ती कराई और दोनों ने मिलकर उमेश का भारी आर्थिक शोषण किया।
विज्ञापन

उमेश कुमार सिंह ने इरम खान के लिए 30-40 लाख रुपये का लोन लेकर प्लॉट भी दिलाया था। उमेश नौ अप्रैल 2025 को नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए इरम के साथ निकले थे। घटना के बाद 10 अप्रैल 2025 को संतोष तरेटिया ने फोन कर जानकारी दी कि उमेश ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की ओर से दलील दी गई कि वह घटना के दिन अपने पिता को दिखाने के लिए अलीगढ़ के एक अस्पताल में था। मृतक से लेनदेन का कोई विवाद नहीं था और दोनों के परिवारों ने भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। सह आरोपी इरम खान की जमानत पहले ही 14 जून 2025 को मंजूर हो चुकी थी।

सह आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि होटल में उमेश के साथ कहासुनी के बाद वह बाथरूम में चली गई थी। वापस आकर देखा तो उमेश ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद गुण-दोष पर टिप्पणी किए बिना आरोपी को जमानत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed