फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The accused did not get relief in the murder case.

Noida News: हत्या मामले में आरोपियों को नहीं मिली राहत

Sat, 29 Nov 2025 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
The accused did not get relief in the murder case.
ग्रेटर नोएडा। जिला सत्र न्यायालय ने गौरव शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में आरोपी अंकुश उर्फ आकाश उर्फ तमंचा, दीपक कुमार, लखन शर्मा की जमानत याचिका खारिज कर दी। सत्र न्यायाधीश ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपियों की संलिप्तता से इन्कार नहीं किया जा सकता। मामला कासना कोतवाली क्षेत्र का है। बचाव पक्ष ने दावा किया कि गौरव की मौत डूबने से हुई और आरोपियों को फंसाया गया है। मृतक शराब का आदी था और 8 मार्च की सुबह नशे की हालत में खुद ही नहर में कूद गया था। अभियोजन पक्ष ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट इस दावे को खारिज करती है कि मौत डूबने से हुई। शव परीक्षण में मृतक के शरीर में केवल 300 एमएल पानी पाया गया जबकि डूबने की स्थिति में यह मात्रा काफी अधिक होती। इसके साथ ही मृतक की गर्दन की हड्डी टूटी पाई गई जो गला दबाकर हत्या की ओर संकेत करती है। आरोपी और उसके साथी नहर किनारे शराब पी रहे थे और इसी दौरान गौरव की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed