फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   the accused arrived to console the family

दोस्त के गुम होने पर परिजनों के सामने प्रकट कर रहे थे दुख

Tue, 14 Jul 2020 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
the accused arrived to console the family
कारोबारी आदित्य सोनी हत्याकांड
विज्ञापन

हत्या के बाद परिजनों को दिलासा देने पहुंचे थे आरोपी
ग्रेटर नोएडा। ओमीक्रॉन वन स्थित गौड़ अतुल्यम सोसाइटी निवासी कारोबारी आदित्य सोनी (22) की हत्या के बाद आरोपी दोस्त परिजनों के सामने दुख प्रकट करने गए थे। तीनों आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को जमालपुर के पास नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने शव बरामद कर सोमवार को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आदित्य ने मजाक में आरोपी देव को नपुंसक कह दिया था। इसको लेकर कहासुनी होने पर आदित्य सोनी की डंडों से पिटाई कर दी। बुरी तरह से घायल होने पर तीनों डर गए थे। उन्हें लगा जिंदा छोड़ देंगे तो पुलिस में शिकायत कर देगा। पुलिस कार्रवाई के डर से तीनों ने आदित्य की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दनकौर के पास गंग नहर में फेंक दिया। परिजनों ने आशंका व्यक्त की थी कि तीनों ने आदित्य की हत्या कर शव कहीं छिपा दिया है। देव और पंकज गौड़ अतुल्यम सोसाइटी में रहते हैं। अभियुक्त ने ब्रेजा कार से शव को ठिकाने लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed