फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The absconding director went to jail for demanding extortion from MLA Sangeet Som

विधायक संगीत सोम से रंगदारी मांगने के मामले में जेल गया था फरार डायरेक्टर

Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The absconding director went to jail for demanding extortion from MLA Sangeet Som
नोएडा। सेक्टर-62 के आइथम टावर में फर्जी ऑयल कंपनी खोलकर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर ठगी करने वाला विजय प्रताप भाजपा विधायक संगीत सोम से रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने के मामले में करीब आठ साल पहले गिरफ्तार हो चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम किया और बाद में फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने लगा। मामले में विजय प्रताप के साथी एमडी समेत दो आरोपियों को सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। वहीं, कंपनी डायरेक्टर विजय प्रताप और दूसरा आरोपी एमके श्रीवास्तव फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गाजीपुर दिल्ली निवासी चमन सिंह और विजय प्रताप ने बीते साल अगस्त में सेक्टर-62 के आइथम टावर में सूरज ऑयल्स लिमिटेड नाम से एक फर्जी कंपनी खोली थी। इसमें फर्जी कागजात का इस्तेमाल किया गया था। आरोपियों ने डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के लिए कई प्रदेशों के लोगों से संपर्क किया था। लुभावने ऑफर और अच्छी कमाई का झांसा देकर बिहार समेत कई अन्य जगहों के लोगों से लाखों की ठगी की गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शामली निवासी विजय प्रताप उर्फ नवीन ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वर्ष 2012 में सरधना मेरठ से भाजपा विधायक संगीत सोम से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। उस वक्त विजय प्रताप बीए की पढ़ाई कर रहा था। मामले में मेरठ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

रिश्वत देने के लिए मांगी थी रंगदारी
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2012 में विजय प्रताप एक युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजनों ने उसके सामने नौकरी की शर्त रखी। शर्त पूरी करने के लिए वह दिल्ली पुलिस और आर्मी की तैयारी करने लगा। इसी दौरान उसे एक युवक मिला, जिसने पैसे लेकर सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। विजय प्रताप ने शादी करने और नौकरी पाने के चक्कर में शॉर्टकट रास्ता चुना। उसने नौकरी के लिए पैसे का जुगाड़ करने के लिए ही विधायक से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पूछताछ में विजय ने बताया था कि विधायक को एक जनसभा में देखा था तो वह भले आदमी लगे थे। इस कारण उसे लगा कि धमकी देने पर वह आसानी से पैसे दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में विजय प्रताप के रंगदारी के मामले में पहले जेल जाने की बात कही है। इसकी तस्दीक की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed