फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The abduction of Sita and the killing of Bali were staged.

Noida News: सीताहरण और बाली वध का हुआ मंचन

Mon, 29 Sep 2025 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 29 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The abduction of Sita and the killing of Bali were staged.
महेंद्रगढ़। शहर में दो स्थानों पर रामलीला का मंचन किया गया गया। श्री हनुमान रामलीला में सीताहरण व खर-दूषण वध का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला में पंचवटी में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के निवास के दौरान रावण की बन सूर्पणखा उनके पास पहुंची है। राम से विवाह प्रस्ताव अस्वीकार होने के कारण व लक्ष्मण के पास जाकर विवाह का आग्रह करती है लेकिन बार-बार लक्ष्मण के मना करने पर जब व नहीं मानी तब लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी। अपमानित होकर सूर्पणखा अपने भाई सुबाहु, मारीक्ष के पास पहुंची।

तब दोनों सेना के साथ युद्ध करने के लिए आए। जोकि खर, दूषण सहित पूरी सेना परास्त हो गई। उसके बाद सूर्पणखा राव को पूरी घटना सुनाई। उसके उपरांत पंचवटी में रावण सीताहरण करके ले जाता है। रामलीला प्रधान कमल सैनी ने बताया कि लीला में राम रेविन गोरा, लक्ष्मण शिवा सैनी, सीता तनीश बाछोदिया, रावण भूपसिंह सोनी, सूर्पणखा संदीप तायल, सुबाहु शेरसिंह मोयल, मारीक्ष संजय बाछोदिया ने अपना किरदार बखूबी से निभाया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी और श्रीआदर्श रामलीला कमेटी में बाली वध की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान राम-हनुमान मिलन की लीला ने दर्शकों की आंखें नम कर दी। सीता की खोज में राम वन-वन घूमते हुए ऋष्यमूक पर्वत पर पहुंच गए हैं। वहां पर राम और लक्ष्मण को देखकर सुग्रीव के मन में शंका हो रही है। दोनों भाइयों के बारे पता लगाने के लिए हनुमान को भेजते हैं। इस पर हनुमान ब्राह्मण का रूप धरकर गए। इसके बाद प्रभु राम ने अपना परिचय दिया और वन में भ्रमण करने के कारणों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी ही देर में बाली के महल के बाहर आकर सुग्रीव उसे युद्ध के लिए ललकारता है। दोनों भाइयों में गदा युद्ध होता है। श्री राम अपने धनुष से बाली को मार देते हैं। इसके बाद सुग्रीव का राजतिलक होता है। लीला के दौरान राम सुरेश गोस्वामी, लक्ष्मण हरिशंकर कौशिक, बाली नीरज तिवाड़ी, सुग्रीव राहुल यादव, हनुमान गोबिंद सैनी, विभीषण पंकज सैनी, जामवंत कुलदीप सैनी ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed