{"_id":"6abe6bc15aab55139e02c5cd","slug":"the-62nd-annual-fair-in-jewar-will-begin-on-october-9-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-11055-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर में 9 अक्तूबर से शुरू होगा 62वां वार्षिक मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर में 9 अक्तूबर से शुरू होगा 62वां वार्षिक मेला
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के श्रीदुर्गे मंदिर परिसर में 9 अक्तूबर से 62वां वार्षिक मेला शुरू होगा। पिछले 62 वर्षों से आयोजित हो रहे इस मेले में मां दुर्गा की दिव्य झांकी के दर्शन होंगे। मेले को लेकर आयोजकों की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
10 अक्तूबर को महिला कबड्डी प्रतियोगिता होगी। विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। 11 अक्तूबर को सुंदरकांड का पाठ होगा। 12 अक्तूबर को राम बरात निकाली जाएगी। 13 से 15 अक्तूबर तक पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता होगी। विजेता टीम को एक लाख एक हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 71 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को साइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा।
16 अक्तूबर को बाल दंगल होगा। इसमें विजेता बाल पहलवान को 31 हजार रुपये और रेशमी सेला दिया जाएगा। 17 अक्तूबर को विशाल दंगल में विजेता पहलवान को 51 हजार रुपये और रेशमी सेला मिलेगा। 18 अक्तूबर को विशाल महादंगल होगा, जिसके विजेता को एक लाख एक हजार रुपये और रेशमी सेला दिया जाएगा। 19 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। 20 अक्तूबर को पुतला दहन के साथ मेले का समापन होगा।