फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thar riders fire at Khereshwor crossroads, property dealer injured

Noida News: खेरेश्वर चौराहे पर थार सवारों ने की फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर घायल

Sat, 01 Nov 2025 02:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Thar riders fire at Khereshwor crossroads, property dealer injured
क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर शुक्रवार रात थार गाड़ी सवार लोगों ने कार सवार एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से प्रॉपर्टी डीलर घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घटना के पीछे थार गाड़ी से बाइक टकराने के विवाद को कारण बता रही है।
विज्ञापन

लोधा के गांव केशोपुर जोफरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर राहुल तोमर (30) पुत्र राजवीर सिंह ने दी तहरीर में बताया वह ओला से बुक की गई कार में बैठकर अपने कुछ काम से अलीगढ़ जा रहे थे, तभी रात करीब रात आठ बजे खेरेश्वर चौराहे के समीप अचानक एक काले रंग की थार गाड़ी उसके पास आकर रुकी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, थार में सवार लोगों ने लगातार तीन फायर झोंक दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थार में करीब चार लोग थे और घटना को अंजाम देने के बाद तेज रफ्तार में थार को लेकर फरार हो गए, फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों की मदद से घायल राहुल को थाने की पुलिस टीम ने उठवाकर नज़दीक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रॉपर्टी डीलर ने अज्ञात लोगों थार सवारों के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थार सवारों की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (गभाना) संजीव कुमार तोमर का कहना है कि खेरेश्वर चौकी के पास हाईवे पर थार गाड़ी में पीछे से एक बाइक टकरा गई, जिसमें दोनों में कहासुनी हो गई, इसके बाद खेरेश्वर नादा की तरफ फिर दोनों में विवाद हो गया। मौके पर थार सवारों पर फायरिंग करने का आरोप है, किसी को गोली नहीं लगी है, डॉक्टरों से चेक कराया गया है। तीन टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही थार सवारों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed