फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Police Busts Thak Thak Gang, Used To Fly To Chennai For Theft

हाईटेक चोर: हवाई जहाज से चोरी करने जाते थे, तीन घंटे रेकी... फिर पांच सेकंड में ऐसे चुरा लेते थे सामान

Wed, 15 Mar 2023 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Mar 2023 10:37 AM IST
सार

नोएडा पुलिस ने हाईटेक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने 500 से अधिक कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
Noida Police Busts Thak Thak Gang, Used To Fly To Chennai For Theft
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों में हवाई जहाज से जाकर 500 से अधिक कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चुराने वाले ठक-ठक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चुराए गए 27 लैपटॉप, कैमरे, घड़ी, चश्मे, गुलेल, छर्रे, विदेशी मुद्रा व दो स्कूटी सहित अन्य सामान बरामद किया है। 
विज्ञापन


पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। नोएडा जोन के अपर पुलिस उपायुक्त शक्ति अवस्थी ने बताया कि नोएडा व ग्रेनो में हाल के दिनों में 24 से अधिक कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चुराए गए थे। इस मामले में सेक्टर-44 के पास से गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दिल्ली के मदनगीर निवासी संजय माइकल, अमित व विक्रम और उत्तम नगर निवासी विग्नेश विक्की के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


आरोपी कई साल से कार के शीशे गुलेल से तोड़कर चोरी कर रहे थे। सरगना माइकल पर 46, अमित पर 29, विक्रम पर 16 व विग्नेश पर 17 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। आरोपी तीन से पांच सेकंड में गुलेल से कार के शीशे तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लेते थे। चोरी के लैपटॉप 10 से 20 हजार में नेहरू प्लेस में बेच देते थे। माइकल की पत्नी की भी गिरोह चलाने में संलिप्तता सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को एक घंटे लगातार करते थे वारदात
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि दोपहर दो बजे दिल्ली से चारों बदमाश दो स्कूटी से कभी नोएडा, कभी गाजियाबाद तो कभी किसी अन्य शहर के लिए निकलते थे। यहां आकर सबसे पहले तीन घंटे की रेकी करते थे। रेकी करने के बाद स्थान तय कर लेते थे। फिर एक स्कूटी सवार आगे चलता था और पीछे से दूसरी स्कूटी पर बैठे बदमाश शाम छह से सात बजे के बीच तीन से पांच सेकंड में कार का शीशा तोड़कर चोरी कर लेते थे। 
 

विमान से चेन्नई तक जाते थे

आरोपियों ने बताया कि वे हवाई जहाज से चेन्नई में भी जाकर कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करते थे। साथ ही, मनाली, ऋषिकेश से लेकर अन्य शहरों में जब मौजमस्ती करने जाते थे तो वहां भी शीशे तोड़कर चोरी करते थे। हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है। 

पॉश इलाके में किराये पर रहते थे बदमाश
पहले ये बदमाश दिल्ली के मदनगीर इलाके में रहते थे। जब भी एनसीआर में कहीं भी कारों के शीशे टूटते थे तो पुलिस मदनगीर पहुंच जाती थी। इससे बचने के लिए बदमाशों ने इलाका बदल लिया था। बदमाश दिल्ली के कई पॉश इलाकों में किराए पर रहते हैं। फिलहाल, उत्तम नगर में रह रहे थे और खुद को सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले बताते थे। राहुल के खिलाफ दिल्ली पुलिस मकोका अधिनियम के तहत कार्रवाई कर चुकी है। वहीं, सरगना संजय उर्फ माइकल की दिल्ली पुलिस को तलाश थी। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी। 

20 से अधिक सीसीटीवी में  हो चुके कैद 
बदमाशों ने नोएडा व सेंट्रल नोएडा के इलाके में दो दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम दिया था। सबसे अधिक कार के शीशे कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में तोड़े गए थे। इसके बाद पुलिस जब सक्रिय हुई तो करीब 20 से अधिक सीसीटीवी में ये बदमाश कैद हो गए। इसके बाद पुलिस इनके पीछे लग गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed