Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   TET passed teachers will hold a mega rally in Delhi on November 21.

Noida News: टीईटी पास शिक्षक 21 नवंबर को दिल्ली में करेंगे महारैली

Mon, 03 Nov 2025 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
TET passed teachers will hold a mega rally in Delhi on November 21.
जेवर में शिक्षकों की बैठक में बनी रणनीति, भर्ती में हो रही देरी के खिलाफ प्रर्दशन की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर में सोमवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) की ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में 21 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली शिक्षक महारैली की रूपरेखा तय की गई। टीईटी पास शिक्षकों की भर्ती में हो रही देरी को लेकर शिक्षक अब आर-पार के मूड में आ गए हैं।


प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी ने कहा कि शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है। 21 नवंबर को होने वाली महारैली के माध्यम से शिक्षक अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरेंगे। जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि संगठन लगातार शिक्षक हितों की लड़ाई लड़ रहा है और इसे और मजबूत करने की आवश्यकता है। जेवर ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है इसलिए शिक्षकों के साथ नाइंसाफी नहीं होना चाहिए। इस मौके पर जिला संरक्षक अशोक शर्मा, बुलंदशहर के जिला संरक्षक ईलम सिंह नागर, जिला संयुक्त महामंत्री नरेंद्र नागर, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज शर्मा और ब्लॉक मंत्री रैदास सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह, अनिल चौधरी, संजय शर्मा, रविंद्र सिंह, धर्म सिंह, प्रवीण शर्मा, कल्पना शर्मा, आशा शर्मा, हरसला चौधरी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed