{"_id":"66dff8b26a8881dbb3072995","slug":"terror-of-dogs-in-greater-noida-dog-bites-child-in-olympia-society-case-filed-against-caretaker-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो में कुत्तों का आतंक: एक सोसाइटी में कुत्ते ने बच्चे को काटा, केयरटेकर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो में कुत्तों का आतंक: एक सोसाइटी में कुत्ते ने बच्चे को काटा, केयरटेकर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
Tue, 10 Sep 2024 01:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:44 PM IST
सार
ग्रेनो वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसाइट में बच्चे को पालतू कुत्ते ने काट लिया। घायल बच्चे के परिवार की ओर से तहरीर दी गई है। बिसरख कोतवाली में केयरटेकर के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कुत्तों का आतंक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसाइट में एक बच्चे को पालतू कुत्ते ने काट लिया। आनन-फानन में घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसका इलाज चल रहा है । घटना के बाद घायल बच्चे के परिवार की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
यह मामला बिसरख कोतवाली में केयरटेकर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि पूरे उत्तर प्रदेश में प्रयास के बावजूद कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम ने इसे लेकर मुहिम भी चला रखी है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा की इस घटना ने व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल ये हैं कि जब तमाम सरकारी प्रयास के बाद भी आखिर ऐसी घटनाओं पर रोक क्यों नहीं लग रही? दिल्ली समेत नोएडा और गाजियाबाद में कुत्तों के काटने के कई सारे मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन