फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tent Caterers and Decoration Welfare Association's general convention from today

Noida News: टेंट कैटरर्स एवं डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन का महाधिवेशन आज से

Fri, 12 Sep 2025 02:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 12 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Tent Caterers and Decoration Welfare Association's general convention from today
प्रेसवार्ता में जानकारी देते एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार और साथ में (दायीं ओर से) महा
लखनऊ। टेंट कैटरर्स एवं डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश का तृतीय महाधिवेशन शुक्रवार से गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू होगा। तीन दिन चलने वाले इस महाधिवेशन में टेंट व कैटरर्स की प्रदर्शनी भी लगेगी। इसमें व्यापारी सीधे खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि 12, 13 और 14 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के व्यापारियों को स्थानीय स्तर पर खरीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है। पहले दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी रहेंगे। शाम को अन्य प्रदेशों से आए पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे दिन शनिवार को भाजपा नेता नीरज सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल मुख्य अतिथि होंगी। इस दौरान व्यापारियों का परिचय, सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समापन दिवस रविवार को विधायक ओपी श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहेंगे और एसोसिएशन की ओर से व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक भूपेंद्र सिंह, प्रदेश चेयरमैन पवन तलवाड़, प्रदेश महामंत्री नवीन अग्रवाल और प्रदेश कोषाध्यक्ष राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed