फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tension due to finding buffalo's head in front of the temple

Noida News: मंदिर के सामने भैंस का सिर मिलने से तनाव

Sat, 01 Jul 2023 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
Tension due to finding buffalo's head in front of the temple
पुलिस ने मामला दर्ज कर एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

आरोपियों का दावा सिर को मौजपुर कूड़ेदान में फेंकने जा रहे थे, सड़क पर गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
वेलकम में पश्चिम गोरख पार्क के नाला रोड पर स्थित मंदिर के सामने शुक्रवार शाम 5:38 बजे भैंस का सिर मिलने से तनाव फैल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी लोग जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे, इसके लिए पुलिस ने तुरंत इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। जांच में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें स्कूटी सवार दो युवकों को सिर ले जाते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने बाबरपुर निवासी अजीम (28) व 16 साल के किशोर को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, अजीम मानसिक रूप से कमजोर है। आरोपियों ने बताया कि परिवार वालों ने कुर्बानी दी थी। इसके बाद वे भैंस के सिर को मौजपुर के कूड़ेदान में फेंकने जा रहे थे। रास्ते में सिर सड़क पर गिर गया। जब वे सिर को उठाने लगे तो लोगों ने शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से दोनों फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के समय नाबालिग स्कूटी चला रहा था। स्कूटी पिता के नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन

मौजपुर खत्ते में फेंकने जा रहे थे सिर
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि रात 2:30 बजे बाबरपुर निवासी परिवार समेत पांच परिवारों ने कुर्बानी दी थी। घर से दोनों यह कहकर निकले थे कि भैंस के सिर को वह मौजपुर के कूड़ेदान में डालने जा रहे हैं। मवेशियों के अवशेष को इसी कूड़ेदान में फेंके जाते हैं। आरोपियों ने बताया कि मंदिर के पास सिर गिर गया। जब वह सिर को उठाने लगे तो लोगों ने शोर मचा दिया और डर के कारण वे फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच में साजिश की बात सामने नहीं आई

जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि पूछताछ में अभी तक कोई साजिश की बात सामने नहीं आई है। एक आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। आरोपियों के घर से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है, ताकि खुलासे की सत्यता की जांच की जा सके। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील

पुलिस ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उत्तर पूर्वी जिले में कई संवेदनशील इलाके हैं। कुर्बानी का तीसरा दिन है और कांवड़ यात्रा भी शुरू होने वाली है। इसे देखते हुए इलाके में लोग शांति बनाए रखें। सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed