फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tender tampering may fall on two including senior manager

सीनियर मैनेजर सहित दो पर गिर सकती है टेंडर से छेड़छाड़ की गाज

Tue, 16 Nov 2021 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tender tampering may fall on two including senior manager
नोएडा। चहेती एजेंसी को काम दिलाने के लिए प्राधिकरण के वर्क सर्कल-5 में टेंडर में छेड़छाड़ की जांच पूरी हो गई है। सूत्र बताते हैं कि इस जांच में प्राधिकरण के तत्कालीन वर्क सर्कल प्रभारी सीनियर मैनेजर एचएस खंपा व प्रभारी मैनेजर मुकेश कुमार फंसे हैं। साथ ही, जांच में इस गड़बड़ी में आरोपी रहे दोनों लेखाकारों को क्लीन चिट मिलने की खबर है। प्राधिकरण ने जांच करवाने के साथ दोनों इंजीनियरों के खिलाफ चार्जशीट तैयार करवा ली है जो शासन को भेजी जाएगी। शासन दोनों कार्रवाई तय करेगा।
विज्ञापन

इसी साल जून में जारी हुआ यह टेंडर वर्क सर्कल-5 के सेक्टर-67 का था। इसमें ए ब्लॉक की आंतरिक सड़कों की पटरियों पर सीसी पेवर ब्लॉक लगाने का काम होना था। इसकी लागत करीब 93 लाख रुपये थी। इस काम को हासिल करने के लिए कुल 11 एजेंसी टेंडर प्रक्रिया में शामिल हुई थीं। इसमें कुछ एजेंसियों को कागजात पूरे न होने व टेंडर भरने में गड़बड़ी के आरोप लगाकर बाहर कर दिया गया। टेंडर ऑनलाइन आए थे। यह गड़बड़ियां भी ऑनलाइन आए दस्तावेज की तैयार हुई सीडी में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर की गई थी।
विज्ञापन

संदेह होने पर बाहर हुई एजेंसी के प्रतिनिधियों ने सीईओ से शिकायत की थी। इसके बाद इसकी प्राथमिक जांच जनरल मैनेजर ने की थी। इस जांच में भी सामने आया था कि टेंडर की सीडी से डाउनलोड किए गए दस्तावेज में छेड़छाड़ हुई है। इस प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर वर्क सर्कल प्रभारी एचएस खंपा, प्रभारी मैनेजर मुकेश कुमार, लेखाकार आशा सिंह व प्रदीप कुमार को उनके पद से हटाकर कार्मिक विभाग में अटैच कर दिया गया था। आगे विभागीय कार्रवाई के लिए जांच शुरू करवाई गई थी। अब यह जांच पूरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed