{"_id":"6445791404ff3c29cb0b9b75","slug":"ten-nominations-filed-for-the-post-of-president-and-25-for-councilor-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-6980-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अध्यक्ष पद पर दस और सभासद के लिए 25 नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अध्यक्ष पद पर दस और सभासद के लिए 25 नामांकन दाखिल
Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर दस और सभासद के लिए 25 नामांकन दाखिल
- 63 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए खरीदे पर्चे, आज नामांकन का आखिरी दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोेएडा। निकाय चुनाव के लिए दादरी, सदर और जेवर तहसील में अध्यक्ष के लिए 10 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। वहीं सभासद पदों के लिए 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को भाजपा प्रत्याशी समेत कई दलों के प्रत्याशी पर्चे दाखिल करेंगे। वहीं रविवार को भी नामांकन को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
दादरी तहसील में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए विक्रम सिंह, रीता, अशोक शर्मा और छाया शर्मा ने नामांकन पत्र खरीदे। यहां सभासद पद के लिए 23 नामांकन पत्र खरीदे गए। अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी के अयूब मलिक व सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी से शहबुद्दीन ने नामांकन किया। सभासद पद के लिए वार्ड-3 से परमानंद कौशिक, संजय रावल, वार्ड नंबर-2 से मयंक, वार्ड नंबर-7 से गुड्डी देवी, वार्ड नंबर-13 से राखी व ममता , वार्ड नंबर-6 से प्रमोद कुमार, वार्ड नंबर-15 से संतोष देवी , वार्ड-16 से नीरज विकल, वार्ड-17 से मदीना, वार्ड-18 से प्रीति आहूजा, वार्ड-19 से अभिषेक व विजय भगवान, वार्ड नंबर-23 से इमरान परवीन व फरीन , वार्ड नंबर-25 से परवीन ने सभासद पद के लिए नामांकन किया।
वहीं नगर पंचायत दनकौर अध्यक्ष पद के लिए 2 नामांकन हुए। जबकि सभासद पद के लिए 6 नामांकन किए गए। नगर पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद पद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। वहीं नगर पंचायत जेवर से अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद पद के लिए एक नामांकन हुआ। नगर पंचायत जहांगीरपुर के लिए अध्यक्ष पद के लिए चार और सभासद पद के लिए एक नामांकन हुआ। वहीं रविवार को 63 लोगों ने पर्चे खरीदे। जिनमें सभासद पद के लिए दादरी में 23, दनकौर में सात, बिलासपुर में दो, जेवर में 10, जहांगीरपुर में 9 और रबुपुरा में एक पर्चे बिका। वहीं अध्यक्ष पद के लिए दादरी में 4, जेवर में दो, जहांगीरपुर में 4 और रबुपुरा में एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई।