{"_id":"5dd447b38ebc3e549a7752c5","slug":"ten-arrested-for-robbery-on-railway-s-construction-site-grnoida-news-noi473989341","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की निर्माणाधीन साइट पर डाका डालने वाले दस गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की निर्माणाधीन साइट पर डाका डालने वाले दस गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की निर्माणाधीन साइट पर डाका डालने वाले दस गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने नॉलेज पार्क और दादरी क्षेत्र में रेलवे की निर्माणाधीन साइट पर लाखों की डकैती डालने वाले दस बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से वारदात में लूट का सामान ले जाने में प्रयोग किया गया टाटा 407, एक टाटा मैजिक वाहन बरामद किया है।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात पैरामाउंट गोल्फ कोर्स सोसाइटी के पास स्थित कब्रिस्तान से डकैती की योजना बनाते दस बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों की पहचान कासगंज के सुधीर यादव कासगंज, एटा के अजय यादव, इटावा के कुलदीप, राहुल, फर्रुखाबाद के अवधपाल, रजनेश, कन्नौज के इंद्र नारायण, हरिशरण, रमेश और श्याम कुमार अलीगढ़ के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से एक टाटा 407, चार तमंचे आदि बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का सरगना सुधीर यादव है और वह एटा में रिश्तेदार के घर गया था। इसी दौरान अजय उसके संपर्क में आ गया। दोनों ने मिलकर अन्य आरोपियों को शामिल कर गिरोह बना लिया और वारदात करने लगे। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने नॉलेज पार्क फ्रेट कॉरिडोर की निर्माणाधीन साइट और दादरी में भी इसी तरह डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मामले में लूट और दादरी पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
लूटे गए माल को ले जाने वाले की तलाश
दस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बावजूद पुलिस लूटे गए माल को बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि एटा निवासी 11वां आरोपी लूटे गए माल को ले गया था। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र दीखित ने बताया कि आरोपियों ने उसे ही लूट का माल ठिकाने लगाने का जिम्मा सौंपा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद यह पता लगेगा कि उसने लूटा हुआ माल किसे बेचा है। इसमें किसी कबाड़ी का भी हाथ होने की आशंका है।