फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teenager killed by stabbing on a minor issue

Noida News: मामूली बात पर चाकू घोंपकर किशोर की हत्या

Mon, 23 Jan 2023 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
Teenager killed by stabbing on a minor issue
एक सप्ताह पूर्व सड़क पर एक युवक से नाबालिग का हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

नाबालिग को जान से मारने की दी थी धमकी, शुक्रवार को दोबारा धमकाया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ज्योति नगर इलाके में मामूली बात पर सावन (17) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जांच में पुलिस को पता चला है कि एक सप्ताह पूर्व सावन का एक युवक से झगड़ा हो गया था। आरोपी ने नशे की हालत में गाली-गलौज और मारपीट की थी। बाद में उसे देख लेने की भी धमकी दी थी। शुक्रवार को एक बार फिर उसे धमकाया था। शनिवार को युवक ने सावन के पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सावन परिवार के साथ सी-ब्लॉक, मीत नगर में रहता था। परिवार में मां राजेश देवी, भाई रवि के अलावा पांच बहनें हैं। छह साल पहले सावन के पिता मुकेश की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पिता एमसीडी में नौकरी करते थे, उनके बदले पत्नी को एमसीडी में नौकरी मिल गई थी। रवि ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5:30 बजे सावन घर से घूमने की बात कर निकला था। जैसे ही वह सबोली हॉल्ट के पास पहुंचा तो आरोपी उसे मिल गया। मामूली कहासुनी के दौरान आरोपी ने सावन के पेट में चाकू मार दिया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सावन को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व सावन का आरोपी से झगड़ा हुआ था। मारपीट करने के बाद आरोपी ने सावन को खत्म करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article