फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Technical checks being carried out with special aircraft before flight

Noida News: उड़ान से पहले विशेष विमानों से हो रही तकनीकी जांच

Tue, 18 Nov 2025 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Technical checks being carried out with special aircraft before flight
-विशेष उड़ानों से नेविगेशन व सुरक्षा सिस्टम की हो रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कैलिब्रेशन फ्लाइट से रनवे-10 और रनवे-28 की जांच पूरी होने के बाद अब विशेष विमानों से अन्य तकनीकी जांच की जा रही। अलग-अलग ऊंचाइयों पर उड़ान भर रहे ये निरीक्षण विमान रनवे एलाइनमेंट, अप्रोच पाथ, रेडियो फ़्रीक्वेंसी, संचार व्यवस्था और एयर ट्रैफिक पैटर्न की सटीकता मापते हैं।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। वहीं, हवाई अड्डे का परिचालन 15 दिसंबर से होने की उम्मीद है। नोएडा एयरपोर्ट पर एयरोड्रम लाइसेंस के लिए अलग-अलग तरह के यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, आपात स्थितियों के लिए प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। हवाई अड्डे पर अभी हाल में ही कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट हुए थे। एयरपोर्ट पर दो दिनों तक रनवे-10 और रनवे-28 पर सभी तकनीकी जांच हुई थीं। इसमें रनवे लाइटिंग, इमरजेंसी रिस्पॉन्स रूट, ग्राउंड स्टाफ कोऑर्डिनेशन और मौसम निगरानी सेंटर की कार्यप्रणाली भी चेक की गई थी। अब एयरपोर्ट पर विमानों की अन्य तरह की जांच के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। रविवार को हवाई अड्डे पर विशेष विमान नजर आया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के आसपास के एयरस्पेस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाहरी क्षेत्रों जैसे खेतों, खुले मैदानों और गांवों के ऊपर से उड़ान भरकर ऑब्स्टैकल मैपिंग भी शुरू की है। इससे यह परखा जा रहा कि उड़ान मार्ग में कहीं कोई बाधा, अवरोध, या सुरक्षा जोखिम तो नहीं है। उद्घाटन से पहले इसे फाइनल-टेस्टिंग तौर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा। सभी विभाग निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार काम कर रहे, ताकि जब हवाई अड्डा आम यात्रियों के लिए खुले तो वह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप, पूरी तरह सुरक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article