फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Team from Andhra Pradesh to investigate the bike boat case

बाइक बोट मामले की जांच करने आंध्र प्रदेश से आई टीम

Mon, 25 Oct 2021 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Team from Andhra Pradesh to investigate the bike boat case
ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े के आरोपियों पर अन्य प्रदेशों में भी शिकंजा कसता जा रहा है। आंध्र प्रदेश के पीड़ितों ने भी आरोपियों पर केस दर्ज कराए हैं। इसकी जांच के लिए आंध्र प्रदेश की पुलिस टीम लगभग 1700 किमी का सफर कर दादरी पहुंची। पुलिस टीम ने फर्जीवाड़े के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई। दादरी पुलिस ने उन्हें बताया कि दर्ज केस के अलावा अन्य केसों की जांच मेरठ आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। वहीं, कई आरोपी जिला कारागार में बंद हैं और कई को जांच एजेंसियां तलाश रही हैं। जानकारी जुटाकर आंध्र प्रदेश पुलिस लौट गई है।
विज्ञापन

दादरी कोतवाली क्षेत्र में दफ्तर बाइक बोट कंपनी ने देश के हजारों लोगों को ठगी की थी। फिलहाल अकेले दादरी कोतवाली में ही आरोपियों के खिलाफ 90 से अधिक केस दर्ज हैं। इनमें बड़ी संख्या में केस दर्ज अदालत के आदेश पर दर्ज किए गए हैं। देश के कई अन्य राज्यों में आरोपियों पर पीड़ितों ने केस दर्ज कराए हैं। अब, आंध प्रदेश में पीड़ितों द्वारा दर्ज कराए गए केस के सिलसिले में शनिवार को आंध्रप्रदेश पुलिस एक निरीक्षक, दरोगा और दो अन्य पुलिसकर्मियों की टीम दादरी पहुंची और फर्जीवाड़े की पड़ताल कर वापस लौट गई। उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपियों पर अब आंध्रप्रदेश की पुलिस टीम भी शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन

योगी के आदेश से पीड़ित निवेशकों में खुशी
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमा धनराशि पर अधिक रिटर्न और अन्य लाभों का झांसा देकर ठगी करने वालों पर अनियमित जमा योजना पाबंदी अधिनियम 2019 के अंतर्गत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे बाइक बोट फर्जीवाड़े के पीड़ितों में खुशी है। बाइक बोट फर्जीवाड़े के पीड़ित लंबे समय से इसी अधिनियम के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अब, निवेशक आरोपियों पर जल्द जल्द इस अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed