फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Team busy sprucing up the new administrative office ahead of the CM's arrival.

Noida News: सीएम के आगमन से पहले नए प्रशासनिक कार्यालय को चमकाने में जुटी टीम

Thu, 25 Jun 2026 09:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Team busy sprucing up the new administrative office ahead of the CM's arrival.
सीएम के आगमन से पहले नए प्रशासनिक कार्यालय को चमकाने में जुटी टीम
विज्ञापन


कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नए प्रशासनिक भवन के साथ ही अन्य परियोजनाओं का भी करेंगे लोकार्पण

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को प्रस्तावित दौरे की तैयारी में पूरा महकमा जुट गया है। सीएम योगी नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक कार्यालय का लोकार्पण भी कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को सेक्टर-96 स्थित कार्यालय पर प्राधिकरण की टीम जुटी रही।
नए प्रशासनिक भवन के साथ ही अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण कर सकते हैं। शहर को चमकाने का काम किया जा रहा है। सेक्टर-96 में प्राधिकरण का नया प्रशासनिक कार्यालय बना है। कार्यालय के ठीक पड़ोस में खाली पड़े प्लॉट में हेलिपैड बनाया गया है। बृहस्पतिवार को इस प्लॉट पर लगभग सात जेसीबी की मदद से साफ-सफाई कराई गई। भूमि को समतल कराने के लिए भी जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। धूल-मिट्टी उड़े नहीं, इसके लिए वाटर स्प्रिकंलर टैंक से पानी का छिड़काव भी कराया गया। मुख्य सड़क से हेलिपैड तक के रास्ते पर भी सीमेंटेड सड़क बनाई गई। साथ ही कार्यालय में भी साफ-सफाई कराई गई। कार्यालय को तैयार करने में लगभग 390 करोड़ का खर्च आया है। नया कार्यालय शुरू होने केे बाद सेक्टर 6 के अधिकतर विभाग यहां शिफ्ट हो जाएंगे। साथ ही अलग-अलग सेक्टराें में बने प्राधिकरण के अन्य कार्यालयों के प्रमुख विभाग को भी यहां शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

इस माह दो बार टल चुका है कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का कार्यक्रम दो बार टल चुका है। पहले जून के दूसरे सप्ताह में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी की गई थी। अधिकारियों ने कार्यालय समेत आसपास की सड़कों को भी चमका दिया था लेकिन समय न होने की वजह से कार्यक्रम नहीं बन सका। इसी तरह 15 जून को भी कयास लगाए गए थे। इस दिन 110 सिटी बसों को चलाया गया था। माना जा रहा था कि इस बीच ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए प्रशासनिक कार्यालय का भी लोकार्पण करते लेकिन फिर समय की वजह से उनका आगमन नहीं हो सका। अब एक बार फिर आगमन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed