फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers started signature campaign against TET requirement

Noida News: टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Sun, 12 Oct 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teachers started signature campaign against TET requirement
टेट अनिवार्यता के विरोध में हस्ताक्षर करते शिक्षक। संवाद - फोटो : udhampur news
गाजियाबाद। केंद्र सरकार से अधिनियम में संशोधन कर सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर शनिवार से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इसके विरोध में शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षक नेता अनुज त्यागी के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया। उनका कहना है कि सरकार इस प्रकरण का सहानुभूति एवं व्यवहारिकता के साथ संज्ञान ले और लाखों शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अधिनियम में आवश्यक संशोधन करे। सेवा नियमावली के अनुसार जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं को समय योग्यता अनुसार नियुक्ति दी गई है। उन्हें इस परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए व नियुक्ति के यथा समय योग्यता अनुसार पदोन्नति दी जाए। अभियान में भोजपुर ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, मुरादनगर ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव,लोनी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज डागर और राजापुर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज त्यागी द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed