फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers protest for not getting salary

बैंक के प्रबंधक पर वेतन जारी नहीं करने का आरोप

Tue, 07 Jan 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest for not getting salary
तावडू। नगर में स्टेट बैंक के कार्यवाहक शाखा प्रबंधक की लापरवाही के कारण शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है। इस कारण मंगलवार को नाराज शिक्षकों ने बैंक के बाहर एकत्रित होकर प्रबंधक के खिलाफ रोष प्रकट किया। शिक्षकों ने प्रबंधक पर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ नूंह के जिला उप प्रधान मास्टर फूल कुमार ने जल्द वेतन जारी नहीं करने पर शाखा प्रबंधक के खिलाफ बैंक के बाहर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रेम सागर, संजय गुप्ता, ममता यादव, निशा शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, नवीन, फैज मोहम्मद व जय चंद समेत अन्य शिक्षकों ने बताया कि बैंक मैनेजर की लापरवाही से उपमंडल के शिक्षकों को दिसंबर महीने का वेतन नहीं मिला है। जबकि वेतन के लिए ट्रेजरी विभाग से पेय ऑर्डर बैंक में जमा कराया हुआ है।
विज्ञापन

लेकिन इसके बावजूद वेतन नहीं मिल रहा है। इस कारण शिक्षक परेशान है।
शिक्षकों का आरोप है कि पहले तो शाखा प्रबंधक ने कार्यवाहक मैनेजर होने की बात कहकर वेतन संबधित कार्य करने से मना कर दिया। जब शिक्षकों ने प्रबंधक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए काम करने के लिए दबाव बनाया तो बाद में वह बैंक में नेट कनेक्टिविटी की समस्या बताने लगे। प्रबंधक पर महिला शिक्षकों द्वारा दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया है। कार्यवाहक मैनेजर अभय कुमार का कहना है कि इंटरनेट कनेक्टिविटी की वजह से बैंक के कामकाज में समस्या हो रही है। समस्या का जल्द समाधान कराकर शिक्षकों का वेतन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed