फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers of council schools alleged bias in granting CCL

शिक्षक बोले: सीसीएल पास कर दो, बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी कर लेंगे; बेसिक शिक्षा अधिकारी पर पक्षपात करने का आरोप

Wed, 12 Feb 2025 09:56 AM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 12 Feb 2025 09:56 AM IST
सार

चारों ब्लॉक के शिक्षकों का कहना है कि साल में तीन बार ही सीसीएल मिलती है। उसके बाद भी उनके हक की छुट्टी नहीं दी जा रही है। शिक्षकों का कहना है कि वह बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी करने के लिए भी राजी हैं।

विज्ञापन
Teachers of council schools alleged bias in granting CCL
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) देने पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। शिक्षकों का कहना है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी सिफारिश वाले शिक्षकों की सीसीएल पास कर रहे हैं। जबकि अन्य शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा का हवाला दिया जा रहा है। बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। उसके पहले भी सीसीएल नहीं स्वीकृत की जा रही है।

विज्ञापन


चारों ब्लॉक के शिक्षकों का कहना है कि साल में तीन बार ही सीसीएल मिलती है। उसके बाद भी उनके हक की छुट्टी नहीं दी जा रही है। शिक्षकों का कहना है कि वह बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी करने के लिए भी राजी हैं। यदि उनकी दोनों पालियों में भी ड्यूटी लगाई गई तो वह भी करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए शपथपत्र पर भी लिख कर दे सकते हैं। उसके बाद भी उन्हें सीसीएल से वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन


कई शिक्षकों ने बताया, उनके बच्चों की भी बोर्ड परीक्षा है। उनकी देखभाल भी करनी है। उनका कहना है कि वह अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करने से भी पीछे नहीं हट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed