{"_id":"6ad8ae3fde85ddee5e097036","slug":"teachers-deliberated-on-improving-teaching-noida-news-c-1-noi1095-4856634-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शिक्षकों ने शिक्षण सुधार पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शिक्षकों ने शिक्षण सुधार पर किया मंथन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कंपोजिट स्कूल गिझौड़ में आयोजित शिक्षक संकुल मासिक बैठक में बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षकों ने साझा जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में बच्चों में आलोचनात्मक सोच और मौलिक चिंतन विकसित करने के लिए उच्च स्तरीय चिंतन कौशल और परियोजना आधारित शिक्षण पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यू-डायस प्लस पोर्टल पर विद्यालय, विद्यार्थी और शिक्षक प्रोफाइल की जानकारी सही रखने पर जोर दिया गया। विशेष अभियान 6.0 के तहत चार बिन प्रणाली के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया।
शिक्षकों ने शिक्षण विधियों को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाध्यापिका शशि बाला के सहयोग से बैठक संपन्न हुई। खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल सिंह के मार्गदर्शन में डायट मेंटर नियाज वारिस, वेद प्रकाश मौर्य, नीता सिंह और दीक्षा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बैठक में एआरपी अंजना दीक्षित, शिक्षक संकुल नोडल अर्चना पाण्डेय और संयोजक सारिका मौजूद रहीं।