फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers day was celebrated in degree college

Noida News: डिग्री कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस

Thu, 04 Sep 2025 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Teachers day was celebrated in degree college
नोएडा। शहर के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया l इस अवसर पर स्वर्गीय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उनको नमन किया गया एवं उनके योगदान पर चर्चा की गई l स्टाफ क्लब की संयोजक डॉ. अपर्णा गौतम ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी व सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। इसी के साथ महाविद्यालय स्टाफ क्लब के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्राध्यापक- प्राध्यापिकाओं को वर्ष पर्यंत उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह के साथ बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रविकांत, डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. ममता गौतम ने अपने विचार रखें l समस्त आयोजन की व्यवस्था स्टाफ क्लब सचिव डॉ. अपर्णा गौतम, सहसचिव डॉ. कविता चौधरी, सदस्य डॉ. ममता गौतम, डॉ प्रतिभा रानी यादव, डॉ. पारुल कौशिक ,डॉ धर्मेंद्र कुमार व डॉ अभिषेक भारद्वाज ने की l कार्यक्रम में प्रोफेसर दिनेश चंद, प्रोफेसर अनीता मिश्रा व प्रोफेसर मंजू शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed