{"_id":"677c2c7a9d255e5be808208c","slug":"tawadu-civic-elections-17360-voters-from-16-wards-will-cast-their-votes-noida-news-c-25-1-as11003-100326-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"तावडू निकाय चुनाव : 16 वार्डों के 17,360 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तावडू निकाय चुनाव : 16 वार्डों के 17,360 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग
विज्ञापन
चुनावों को लेकर नगर में सरगर्मियां हो गई तेज, 9010 पुरुष व 8350 महिलाएं बनेंगी भागीदार
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। नगर पालिका चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। नगर के कुल 16 वार्डों में इस बार 17,360 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसी के साथ निकाय चुनाव के लिए नगर में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब सिर्फ चुनाव की तिथि का इंतजार है, जिसकी घोषणा कभी भी हो सकती है।
तावडू नगर पालिका प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को फाइनल मतदाता लिस्ट जारी हो गई। इसमें 9,010 पुरुष और 8350 महिला मतदाता हैं। तावडू एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि नगर पालिका में 16 वार्डों के लिए आरक्षित और अनारक्षित सीटों की प्रक्रिया गत 23 दिसंबर को ही नगर आयुक्त के नेतृत्व में कर ली गई थी। मतदाता सूचियां में सभी प्रकार की त्रुटियों को दूर कर लिया गया है। नियमानुसार ऐतराज के आवेदनों की सुनवाई पूरी कर अब मतदाता सूची जारी की गई है। प्रशासन चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
बता दें कि मतदाता सूची जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मियां भी अब तेज हो गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अभी से अपनी जोर आजमाइश शुरू कर दी है। इस बार निकाय चुनाव में चेयरमैन पद बीसीए महिला के लिए आरक्षित है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार भी शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी से टिकट पाने के लिए भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी बनने के प्रयास तेज कर दिए हैं। हालांकि अभी यह निश्चित नहीं हुआ है कि इस बार स्थानीय निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर होंगे या नहीं। उसके बावजूद दावेदार स्थानीय विधायक और सांसद तक सिफारिश करवाने में जुट गए हैं।