फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Taufiq misses out on a century, Railways reach 280 for six on day one

Noida News: शतक से चूके तौफीक, पहले दिन रेलवे के छह विकेट पर 280 रन

Sun, 02 Nov 2025 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Taufiq misses out on a century, Railways reach 280 for six on day one
सीके नायडू ट्रॉफी : रेलवे के बल्लेबाजों का रहा दबदबा, यूपी की टीम के गेंदबाज नहीं कर सके अच्छी शुरुआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट मैदान में उत्तर प्रदेश और रेलवे की टीम के बीच शुरू हुए कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच के पहले दिन रविवार को बल्लेबाजों का दबदबा रहा। यूपी की टीम के गेंदबाज अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए। तौफीक उद्दीन के 98 रन की बदौलत रेलवे की टीम ने पहले दिन की समाप्ति पर छह विकेट के नुकसान पर 280 रन जड़ दिए। तौफीक मात्र दो रन से शतक से चूक गए।

ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मैदान पर खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच में रेलवे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हल्की धुंध में खेले गए मैच में रेलवे के बल्लेबाजों ने शुरुआती पहले एक घंटे जमकर बल्लेबाजी की और अंचित यादव और आयुष कुमार ने 10.1 ओवर में पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन

कार्तिक यादव ने आयुष कुमार (13 रन) को बोल्ड करके टीम को पहला झटका दिया। 61 रन पर अंचित यादव (41 रन) के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा। उन्हें शुभम मिश्रा ने एलबीडब्ल्यू किया। 189 रन के योग पर तौफीक उद्दीन (98 रन) को कार्तिक ने मोहम्मद आशियान के हाथों कैच कराकर तीसरा झटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कप्तान इशान गोयल (32 रन) के साथ मिलकर 128 रन की साझेदारी की और न केवल टीम को संकट से उबारा, बल्कि टीम को मजबूती दी। 189 के योग पर ही कप्तान इशान गोयल को शुभम ने शिवांय यादव के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया और रेलवे टीम पर दबाव बनाया। 251 रन पर अभिषेक (32 रन) और 270 रन के योग पर टीम विराट जायसवाल का विकेट गवां दिया। यूपी के युवा गेंदबाज कार्तिक यादव ने तीन विकेट, शुभम मिश्रा ने दो विकेट हासिल किए। एक विकेट विजय कुमार को मिला। गेंदबाज स्वास्तिक चिकारा ने दोनों ओवर मेडन डाले। पहले दिन की समाप्ति पर विकेटकीपर वैभव पांडेय 39 रन और एसके जानी बाशा पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

------------
कार्तिक का बेहतर प्रदर्शन जारी
उत्तर प्रदेश टीम के उभरते युवा गेंदबाज कार्तिक यादव का बेहतर प्रदर्शन रेलवे टीम के खिलाफ भी जारी रहा। उन्होंने पहले दिन तीन विकेट लेकर रेलवे की टीम पर दबाव बना दिया। खिलाड़ी ने मेरठ में कर्नाटक के बीच खेले गए मैच में भी चार विकेट झटक लिए थे और टीम को 235 रनों पर ऑल आउट करने में अहम भूमिका निभाई थी। अब तक उन्होंने 34 ओवर में 10 मेडन के साथ 75 रन खर्च करके तीन विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed