फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tata will provide training in Yamuna City, products can be made in the incubation center

Noida News: संशोधित <bha>--</bha> यमुना सिटी में टाटा देगा प्रशिक्षण, इंक्यूबेशन सेंटर में बना सकेंगे उत्पाद

Fri, 19 Sep 2025 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Tata will provide training in Yamuna City, products can be made in the incubation center
-8000 वर्गमीटर में टाटा टेक्नोलॉजीज की मदद से बनाया जाएगा सीआईआईआईटी
विज्ञापन

- यीडा के सीईओ बोले, युवाओं को सीधे मिलेगा इसका फायदा


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नई प्रोद्योगिकी के लिए प्रशिक्षण और खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए उत्पाद तैयार करने की सुविधा एक ही छत के नीचे यमुना सिटी में मिलेगी। यमुना प्राधिकरण जहां इसके लिए सेंटर फाॅर इनोवेशन, इंवेंशन, इंक्यूबेशन एंड ट्रेनिंग (सीआईआईआईटी) बनाएगा। वहीं टाटा टेक्नोलाॅजीज लिमिटेड इसका संचालन प्रशिक्षण और दूसरे कामों के लिए करेगी।
प्रदेश सरकार ने सीआईआईआईटी के संचालन के लिए टाटा टेक्नोलाॅजीज को नामित कर दिया है। इसके लिए आदेश भी जारी कर इसकी सूचना शुक्रवार को शासन के विशेष सचिव अभिषेक सिंह ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह को भेजी है। शासन के पत्र में कहा गया है कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा सीएसआर फंड से व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए इस संस्थान का निर्माण किया जाना है। इसके लिए पूर्व में ही सेक्टर-33 में इसके लिए 8704 वर्गमीटर का भूखंड आई-1 आवंटित किया गया था। अब यहां संस्थान के बनाए जाने के लिए काम शुरू कराया जा सकेगा। टाटा टेक्नोलाॅजीज लिमिटेड इसमें सहयोग करेगी। सीईओ का कहना है कि प्रयास रहेगा कि यह केंद्र जल्दी काम शुरू कर दे। इससे जहां प्रशिक्षण युवाओं को मिल सकेगा। वहीं, अपने स्टार्टअप के लिए बिना भारी-भरकम निवेश के अपना उत्पाद भी बाजार में लांच करने के लिए युवा उद्यमी यहां बना सकेंगे।
विज्ञापन


इनसेट-
रंग लाया सीईओ का प्रयास

सीआईआईआईटी का निर्माण शुरू होने और इसका फायदा युवाओं को दिलाने के लिए जमीन आवंटन के बाद भी यह प्रोजेक्ट लंबित बना हुआ था। सीईओ राकेश कुमार सिंह के कार्यभार संभालन के बाद इस दिशा में काम शुरू हुआ। 22 अगस्त को ही इसके लिए एक पत्र शासन को भेजा गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय में भी इसके महत्व को देखते हुए सीईओ ने खुद वार्ता की। यह प्रयास रंग लाया और कंपनी के तय होने से संस्थान के बनने का रास्ता खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed